लाइव न्यूज़ :

पतंजलि आयुर्वेद का शुद्ध लाभ 2019-20 में 21.56 प्रतिशत बढ़कर 424.72 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: November 13, 2020 18:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर हरिद्वार स्थित पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2019-20 में 21.56 प्रतिशत बढ़कर 424.72 करोड़ रुपये रहा। कारोबारी जानकारी देने वाले मंच टॉफलर ने यह जानकारी दी।

टॉफलर के मुताबिक कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 में 349.37 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

टॉफलर ने आगे बताया कि 31 मार्च 2020 को समाप्त वित्त वर्ष में पतंजलि आयुर्वेद की परिचालन आय 9,022.71 करोड़ रुपये , जो इससे पिछले वित्त वर्ष के 8,522.68 करोड़ रुपये के मुकाबले 5.86 प्रतिशत अधिक है।

वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी की कुल आय 9,087.91 करोड़ रुपये थी, जो इससे पिछले वित्त वर्ष के दौरान 8,541.57 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन अवधि में पतंजलि आयुर्वेद का कुल व्यय 5.34 प्रतिशत बढ़कर 8,521.44 करोड़ रुपये रहा।

योग गुरु रामदेव द्वारा प्रवर्तित इस संगठन का कर पूर्व लाभ वित्त वर्ष 2019-20 में 25.12 प्रतिशत बढ़कर 566.47 करोड़ रुपये था। आंकड़ों के अनुसार एक साल पहले की समान अवधि में यह 452.72 करोड़ रुपये था।

इन परिणामों पर टिप्पणी करते हुए स्वामी रामदेव ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘बीता वित्त वर्ष हमारे लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था, जिसमें हमने रुचि सोया का अधिग्रहण किया। वित्तीय चुनौतियों के बावजूद हमने निर्बाध रूप से काम किया।’’

कंपनी की भविष्य की संभावनाएं पर उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में कंपनी के कारोबार में ‘‘अभूतपूर्व बढ़ोतरी’’ होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम पिछले वित्त वर्ष की तुलना में चालू वित्त वर्ष में अधिक वृद्धि और कारोबार हासिल करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?