लाइव न्यूज़ :

दुबई के व्यस्त हवाईअड्डे पर यात्रियों की संख्या इस साल 40% कम

By भाषा | Updated: August 11, 2021 11:58 IST

Open in App

दुबई, 11 अगस्त (एपी) अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए दुनिया के सबसे व्यस्त दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 2021 की पहली छमाही में यात्रियों की संख्या लगभग 40 फीसदी कम हुई।

दुबई हवाई अड्डे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यात्री संख्या में कमी की वजह कोविड-19 के ज्यादा खतरनाक वेरिएंट का प्रकोप है जिससे अब भी वैश्विक उड्डयन क्षेत्र प्रभावित हो रहा है।

हालांकि, सीईओ पॉल ग्रिफिथ्स पूर्व-पश्चिम हवाई मार्ग के इस महत्वपूर्ण ट्रांजिट प्वाइंट (पारगमन बिंदु) को लेकर आशावादी बने हुए हैं क्योंकि संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने भारतीय उपमहाद्वीप और ब्रिटेन के लिए दुबई के प्रमुख मार्ग को धीरे-धीरे फिर से खोल दिया है।

ग्रिफिथ्स ने कहा, "पिछले छह महीनों में हवाईअड्डे से 1.06 करोड़ यात्री गुजरे, यह अब भी बहुत सकारात्मक हैं। मुझे लगता है कि प्रतिबंधों में ढील के साथ इस साल का अंत संतोषजनक होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस