लाइव न्यूज़ :

पैनासोनिक को त्योहारों में बिक्री अच्छी रहने की उम्मीद, पीएलआई के तहत 300 करोड़ रु. का निवेश करेगी

By भाषा | Updated: October 24, 2021 15:29 IST

Open in App

कोलकाता, 24 अक्टूबर पैनासोनिक इंडिया को त्योहारी सीजन के दौरान मांग अच्छी रहने की उम्मीद है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण अब नियंत्रण में है, ऐसे में त्योहारों के दौरान मांग मजबूत रहेगी।

इसके अलावा कंपनी उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत कम्प्रेसर और हीट एक्सचेंजरों के विनिर्माण के लिए 300 करोड़ रुपये का निवेश करने की तैयारी कर रही है।

पैनासोनिक इंडिया के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मनीष शर्मा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘जून-सितंबर की तिमाही में हमने पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 18 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। हमें पूरे सीजन के दौरान वृद्धि की यह रफ्तार कायम रहने की उम्मीद है। हमें भरोसा है कि यह त्योहारी सीजन उद्योग के लिए खुशी लाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब उपभोक्ता के व्यवहार में बदलाव आ रहा है। मूल्य की तुलना में अब वे गुणवत्ता पर ध्यान दे रहे हैं। हमने त्योहारी सीजन से पहले रेफ्रिजरेटर के 43 नए मॉडल और वॉशिंग मशीन के 24 नए मॉडल उतारे हैं, जिससे बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम