लाइव न्यूज़ :

पैनेसिया इन्फोसेक कर्मचारियों को 30 से 40 प्रतिशत अधिक वेतन देगा

By भाषा | Updated: May 20, 2021 23:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली 20 मई साइबर सुरक्षा प्रदान करने वाली पैनेसिया इन्फोसेक ने सभी कर्मचारियों को तीस से चालीस प्रतिशत अधिक वेतन देने की घोषणा की है। यह निर्णय अप्रैल से प्रभावी होगा।

पैनेसिया इन्फोसेक ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि वर्तमान में कंपनी में 230 कर्मचारी कार्यरत हैं और वह कर्मचारियों की संख्या 25 से 35 प्रतिशत बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं।

उसने कहा, ’’...कंपनी अपने कर्मचारियों के वेतन में वित्त वर्ष 2021-22 में औसतन 30-40 प्रतिशत की वृद्धि देगी।’’

पैनेसिया इन्फोसेक 245 प्रतिशत वृद्धि दर के साथ देश में तेजी से बढ़ने वाली साइबर सुरक्षा ऑडिट कंपनियों में से एक है।

उसने कहा कि कोविड-19 संकट के दौरान सूचना प्रौद्योगिकी और अन्य डिजिटल सेवाओं पर निर्भरता बढ़ी है जिससे साइबर सुरक्षा और गोपनीयता सेवाओं की मांग में वृद्धि हुई है।

पैनेसिया इन्फोसेक के सस्थापक और सीईओ ने कहा, ‘‘कंपनी पिछले वर्ष महामारी के कठिन समय में संस्था को मजबूती से चलाने और एक नयी मानसिकता का प्रदर्शन करने पर अपने सभी कर्मचारियों की आभारी है।’’

पैनेसिया इन्फोसेक की शुरुआत वर्ष 2012 में नयी दिल्ली से हुई थी। वर्तमान में उसके पास 45 देशों से करीब 400 ग्राहक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम