लाइव न्यूज़ :

ओडिशा सरकार खनन उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना करेगी

By भाषा | Updated: July 2, 2021 18:05 IST

Open in App

भुवनेश्वर, दो जुलाई ओडिशा सरकार 42.50 करोड़ रुपये की लागत से राज्य के क्योंझर जिले में स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज को पृथ्वी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अनुसंधान उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित कर रही है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गुरुवार को मुख्य सचिव एस सी महापात्र की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में इस मामले पर चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि भारत के खनिज केंद्र के रूप में राज्य की क्षमता को ध्यान में रखते हुए मुख्य सचिव ने कॉलेज को आईआईटी (आईएसएम) धनबाद की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित संस्थान के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा विभाग से भी सरकार से जरूरी मंजूरी के वासते एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा।

अतिरिक्त मूख्य सचिव पी के जेना ने सलाह दी कि इंस्टीट्यूट में एक भूविज्ञान प्रभाग भी होना चाहिये। उन्होंने विभाग से संस्थान के लिये मजबूत कोष की व्यवसथा करने को कहा ताकि उसमें शोध और विकास गतिविधियां की जा सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

भारत"एनडीए के लिए काला दिन", महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस