लाइव न्यूज़ :

अब अपने 'लाइक्स' छिपा सकते हैं फेसबुक, इंस्टाग्राम के उपयोगकर्ता

By भाषा | Updated: May 26, 2021 23:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मई सोशल नेटवर्किंग कंपनी फेसबुक ने बुधवार को कहा कि वह उपयोगकर्तोँ को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उनके पोस्ट पर लोगों द्वारा किए गए 'लाइक’ की संख्या छिपाने की सुविधा देगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह लोगों को उनके अनुभव को नियंत्रित करने की सुविधा देने से जुड़ी उसकी कोशिशों का हिस्सा है।

फेसबुक ने कहा, "हमने लाइक्स की संख्या छिपाने जैसे परीक्षण किए ताकि हम यह देख सकें कि क्या यह इंस्टाग्राम पर लोगों के अनुभव को दवाब से मुक्त कर सकता है। हमने लोगों और विशेषज्ञों से यह जाना कि लाइक्स की संख्या न देखना कुछ के लिए फायदेमंद है और कुछ के लिए परेशान करने वाली बात है, खासकर इसलिए क्योंकि लोग लाइक्स की संख्या का इस्तेमाल यह जानने के लिए करते हैं कि क्या प्रचलित हैं या लोकप्रिय है, इसलिए हम यह विकल्प दे रहे हैं।"

दोनों सोशल नेटवर्किंग साइट पर अब हर व्यक्ति अपने सार्वजनिक 'लाइक्स' की संख्या छिपा सकता है ताकि वह इस बात का फैसला कर सके कि उसके लिए कौन सा विकल्प सही है।

कंपनी ने साथ ही कहा कि वह लोगों को अपने अनुभव नियंत्रित करने के लिए और तरीके तलाश रहा है। इनमें वे नयी विशेषताएं शामिल है जो लोगों को इंस्टाग्राम पर अपने डायरेक्ट मैसेज (डीएम) से आपत्तिजनक सामग्री पर रोक लगाने और फेसबुक के न्यूज फीड में क्या देखें और शेयर करें, इसे नियंत्रित करने के तरीकों की सुविधा देता है।

उपयोगकर्ता सेटिंग्स में न्यू पोस्ट्स सेक्शन में जाकर दूसरों के पोस्ट पर लाइक्स की संख्या छिपा सकते हैं। यह नियंत्रण किसी भी उपयोगकर्ता के फीड में सभी पोस्ट पर लागू होता है। वे कोई पोस्ट शेयर करने से पहले लाइक्स की संख्या भी छिपा सकते हैं और लाइव जाने के बाद भी इस सेटिंग को बंद या चालू कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम