लाइव न्यूज़ :

एनएमडीसी ने लौह अयस्क लम्प, फाइन्स की कीमतें बढ़ायीं

By भाषा | Updated: May 12, 2021 19:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई देश की सबसे बड़ी लौह अयस्क खनùन कंपनी एनएमडीसी ने लम्प (ढेला) और फाइन्स (चूरा) की कीमतों में तत्काल प्रभाव से क्रमश: 700 रुपए और 1,500 रुपए प्रति टन की वृद्धि की घोषणा की है।

लौह अयस्क स्टील बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली प्रमुख कच्ची सामग्री है। इसकी कीमतों में किसी भी तरह के बदलाव का इस्पात की कीमतों पर सीधा असर पड़ता है।

बुधवार को की गयी यह घोषणा ऐसे समय में आयी है जब स्टील की कीमतें अपने सबसे ऊंचे स्तर पर हैं। हाल ही में स्टील निर्माता कंपनियों ने हॉट रोल्ड कॉयल की कीमत 4,000 रुपए बढ़ाकर 67,000 रुपए प्रति टन और कोल्ड रोल्ड कॉयल की कीमत 4,500 रुपए बढ़ाकर 80,000 रुपए प्रति टन कर दी थी।

एनएमडीसी ने बीएसई को दी गयी सूचना में बताया कि कीमतों में बदलाव के साथ एक टन लम्प ओर यानी उच्च श्रेणी के लोहे की कीमत 7,650 रुपए हो जाएगी जबकि एक टन आयरन ओर फाइन्स यानी निम्न श्रेणी के लोहे की कीमत 6,560 रुपए हो जाएगी।

कंपनी ने कहा कि बदली कीमतों में रॉयल्टी, जिला खनिज कोष (डीएमएफ), राष्ट्रीय खनिज उत्खनन ट्रस्ट (एनएमईटी), उपकर, वन परमिट शुल्क और अन्य कर शामिल नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!