लाइव न्यूज़ :

नीति आयोग उपाध्यक्ष ने टेस्ला से भारत में इलेक्ट्रिक कार बनाने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: October 21, 2021 20:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने बृहस्पतिवार को अमेरिकी कंपनी टेस्ला से भारत में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों का विनिर्माण करने का आग्रह किया। उन्होंने कंपनी को आश्वासन दिया कि उसे सरकार से कर रियायत का लाभ मिलेगा।

‘पब्लिक अफेयर्स फोरम ऑफ इंडिया’ के एक डिजिटल सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान कुमार ने कहा कि टेस्ला को सिर्फ अपने उत्पादों को भारत में भेजना ही नहीं चाहिए, बल्कि यहां आकर इनका निर्माण भी करना चाहिए। उत्पादों को भेजने से देश में रोजगार का सृजन नहीं होगा।

कर रियायतों से संबंधित कंपनी की मांग के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘आइये और भारत में विनिर्माण कीजिए। आपको (टेस्ला) सभी कर लाभ मिलेंगे जो आप चाहते हैं।’’

कुमार ने कहा, ‘‘यह तर्क कि हम भारत में तैयार उत्पादों का निर्यात करके एक बाजार बनाएंगे... एक पुराना तर्क है और हम इससे आगे बढ़ चुके हैं।’’

इस महीने की शुरुआत में, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी कहा था कि उन्होंने टेस्ला को भारत में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण करने के लिए कहा है। उन्होंने कंपनी से यह भी कहा कि उसे सरकार द्वारा सभी सहायता प्रदान की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!