लाइव न्यूज़ :

एनएचपीसी कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में दो ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करेगी

By भाषा | Updated: May 26, 2021 17:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली 26 मई सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड कोविड-19 की दूसरी लहर के खिलाफ संघर्ष में मदद के लिए दो ऑक्सीजन संयंत्र लगा रही और साथ ही कई अन्य कदम उठा रही है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बिजली मंत्रालय के तहत आने वाली एनएचपीसी देश की सबसे बड़ी पन बिजली उत्पादक कंपनी है। इसके अलावा कंपनी सौर और पवन ऊर्जा के क्षेत्र में भी योगदान दे रही है।

एनएचपीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अभय कुमार सिंह ने कहा, ‘‘हमारी कई परियोजनाएं/बिजलीघर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों के दूर-दराज इलाकों में स्थित हैं। इन इलाकों में कोरोना महामारी से निपटने के लिए हम लगातार कई कदम उठा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि मुश्किल भौगोलिक परिस्थितियों और खराब मौसम की चुनौती के बावजूद कंपनी राज्य सरकारों और स्थानीय प्रशासन को हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है।

एनएचपीसी ने कहा कि वह फरीदाबाद के बादशाह खान जनरल अस्पताल में 1,000 लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता का संयंत्र लगाने की प्रक्रिया में है। जबकि दूसरा ऑक्सीजन संयंत्र फरीदाबाद के ईएसआईसी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में लगाया जाएगा जिसकी उत्पादन क्षमता दो हजार लीटर प्रति मिनट होगी।

एनएचपीसी ने बताया कि उसने देशभर में अपने 64 संयंत्रों और बिजलीघरों में कोविड केंद्रों की स्थापना की है। इसके अलावा महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरण जैसे सक्शन मशीन, माइक्रोस्कोप, नेबुलाइजर आदि की आपूर्ति भी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस