लाइव न्यूज़ :

एनएफआरए ने आईएल एंड एफएस ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क के वैधानिक ऑडिट में गंभीर खामियां बताई

By भाषा | Updated: September 24, 2021 00:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली 23 सितंबर राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (एनएफआरए) को वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए आईएल एंड एफएस ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क लिमिटेड (आईटीएनएल) के वैधानिक ऑडिट में गंभीर खामियां मिली है, जिसमें कंपनी के घाटे को 2,021 करोड़ रुपये करके दिखाया जाना भी शामिल है।

आईटीएनएल के लिए इस वैधानिक ऑडिट को एसआरबीसी एंड कंपनी एलएलपी, चार्टर्ड एकाउंटेंट्स द्वारा किया गया।

एनएफआरए ने अपनी ऑडिट क्वालिटी रिव्यू रिपोर्ट (एक्यूआरआर) में पाया कि ऑडिट करने वाली कंपनी एसआरबीसी एंड कंपनी एलएलपी की प्रारंभिक नियुक्ति और फिर उसे बनाये रखना पहली दृष्टि में अवैध और निरर्थक था।

एनएफआरए ने रिपोर्ट में प्रबंधन द्वारा लेखांकन के एक चलायमान प्रतिष्ठान के आधार पर उपयोग और उसके निहितार्थों का उचित मूल्यांकन करने में लेखापरीक्षक की विफलता को भी चिह्नित किया है।

उसने कहा है कि आईटीएनएल का अपनी अनुषंगी कंपनियों, सहयोगियों और संयुक्त उद्यमों को दिये गये 3,346 करोड़ रुपये का मान्य लेखा मानकों के अनुरूप उचित तरीके से मूल्यांकन नहीं किया गया।

वहीं, एसआरबीसी ने एक बयान में कहा कि वह एक्यूआरआर रिपोर्ट के निष्कर्षों से निराश है और इसकी विस्तृत समीक्षा कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?