लाइव न्यूज़ :

देश में अनुसंधान, विकास आधारित दूरसंचार विनिर्माण को बढ़ावा देने की जरूरत: डीओटी अधिकारी

By भाषा | Updated: June 9, 2021 23:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून देश में केवल कलपुर्जो को जोड़ने पर आधारित उत्पादन के बजाए अनुसंधान एवं विकास आधारित उपकरण विनिर्माण को बढ़ावा देने की जरूरत है।

दूरसंचार विभाग (डीओटी) के सदस्य (प्रौद्योगिकी) टी के पॉल ने बुधवार को यह कहा। उन्होंने कहा कि विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर रिपोर्ट के अनुसार दूरसंचार उपकरण और इंटीग्रेटेड सर्किट तथा कल-पुर्जो में भारत का योगदान क्रमश: केवल 0.15 प्रतिशत और 0.068 प्रतिशत है।

पॉल ने कहा कि यह स्थिति दूरसंचार क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिये डिजाइन आधारित विनिर्माण का आह्वान करता है।

उन्होंने ब्रॉडबैंड इंडिया फोरम के कार्यक्रम में कहा, ‘‘...केवल एसेंबली आधारित विनिर्माण के बजाय अनुसंधान एवं विकास की क्षमताओं को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।’’

पॉल ने कहा, ‘‘वर्तमान में देश में दूरसंचार उपकरणों की 85 प्रतिशत मांग आयात के जरिये पूरी की जाती है। कोविड-19 महामारी ने वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को प्रभावित किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके परिणामस्वरूप आपूर्ति की तुलना में बढ़ी हुई मांग के कारण उपकरणों की लागत बढ़ गई है। यह हमारे लिए विनिर्माण के क्षेत्र में आगे बढ़ने और घरेलू आवश्यकता को पूरा करने का सही समय है।’’

पॉल ने कहा, ‘‘दूरसंचार विनिर्माण में आत्मनिर्भरता समय की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

भारत"एनडीए के लिए काला दिन", महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस