लाइव न्यूज़ :

एनसीडीईएक्स ने दूसरे क्षेत्रीय कृषि-सूचंकाक वायदा अनुबंध की शुरुआत की

By भाषा | Updated: August 31, 2021 17:38 IST

Open in App

नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) ने मंगलवार को अपने दूसरे क्षेत्रीय कृषि-सूचकांक आधारित वायदा अनुबंध एनसीडीईएक्स सोयडेक्स की शुरुआत की। एनसीडीईएक्स सोयडेक्स मूल्य आधारित सूचकांक है, जो अपने अंतर्निहित सोयाबीन ओर रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंधों की कीमतों में बदलाव की तत्काल आधार पर निगरानी करती है। एक्सचेंज ने मंगलवार को बयान में कहा कि कृषि जिंस खंड में यह लगातार दूसरा क्षेत्रीय अनुबंध है। पहला अनुबंध एनसीडीईएक्स ग्वारेक्स था, जो 16 अगस्त को शुरू हुआ। नए सूचकांक में सोयाबीन और रिफाइंड सोया तेल का भारांश क्रमश: 67.92 प्रतिशत और 32.08 प्रतिशत रहेगा। एनसीडीईएक्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अरुण रास्ते ने कहा कि आज हमने एनसीडीईएक्स सोयडेक्स वायदा अनुबंध की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यह अनुबंध ऐसे समय शुरू किया गया है जबकि तिलहन के दामों में वैश्विक और घरेलू कारकों की वजह से उतार-चढ़ाव है। उन्होंने कहा कि हमें भरोसा है कि इस अनुबंध को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारऊंचे भाव पर लिवाली कमजोर पड़ने से सोयाबीन तेल, कच्चे पॉम तेल में गिरावट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?