लाइव न्यूज़ :

एनबीसीसी को हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान में 375 करोड़ रुपये की परियोजनाएं मिलीं

By भाषा | Updated: October 20, 2021 18:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र की एनबीसीसी (इंडिया) लि. को हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में करीब 375 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। कंपनी को ये ऑर्डर परियोजना प्रबंधन सलाहकार के रूप में मिले हैं।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि उसे हरियाणा के सोनीपत के खानपुर कलां में बीपीएस गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के चरण तीन के निर्माण के लिए परियोजना प्रबंधन सलाहकार का कार्य मिला है।

इस परियोजना की लागत करीब 285 करोड़ रुपये की है।

एक अन्य सूचना में कंपनी ने कहा कि उसे जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के परिचालन, प्रबंधन और विकास के लिए स्वतंत्र इंजीनियर का कार्य मिला है। एनबीसीसी इस परियोजना के लिए स्वतंत्र इंजीनियरिंग सेवा प्रदान करेगी। यह परियोजना 12.40 रुपये (जीएसटी को छोड़कर सभी करों सहित) की है।

एक अन्य सूचना में कंपनी ने कहा कि उसे दिल्ली विश्वविद्यालय में निर्माण और बुनियादी ढांचा विकास का कार्य मिला है। इसका मूल्य 77.91 करोड़ रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?