लाइव न्यूज़ :

मांग बढ़ने से सरसों में बढ़त जारी, सीपीओ, पामोलीन, बिनौला में गिरावट

By भाषा | Updated: August 31, 2021 17:57 IST

Open in App

सोयाबीन तेल रहित खल (डीओसी) की हल्की फुल्की मांग के चलते दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को मांग बढ़ने से सरसों तेल तिलहन के भाव मजबूत रहे। वहीं, पामोलीन का आयात खोले जाने से कच्चे पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन के अलावा बिनौला तेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई। अन्य तेल-तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे। बाजार सूत्रों ने कहा कि सोमवार को छुट्टी की वजह से मंडियों में सरसों की आवक कम यानी लगभग 85,000 बोरी रही जो मंगलवार को बढ़कर एक बार फिर से लगभग एक लाख 75 हजार बोरी तक पहुंच गई। मंडियों में आवक बढ़ने के बावजूद मांग बढ़ने से सरसों तेल तिलहन के भाव मजबूती दर्शाते बंद हुए। सलोनी, आगरा और कोटा में सरसों का भाव 8,700 रुपये से बढ़ाकर 8,800 रुपये क्विन्टल बोला गया। अगले महीने सोयाबीन, बिनौला और मूंगफली की फसल आने की उम्मीदों से बिनौला का भाव गिरावट में रहा। सूत्रों ने कहा कि पामोलीन का आयात खोलने के बाद तेल संयंत्रों के बीच सीपीओ की मांग कम हुई है क्योंकि सीधे पामोलीन आयात उन्हें सस्ता बैठता है। इस वजह से सीपीओ और पामेलीन तेल कीमतों में गिरावट रही। बाजार के जानकार बार बार सरकार को सुझाव दे रहे हैं कि उसे बाजार मूल्य पर कुछ सरसों स्टॉक की खरीद कर लेनी चाहिये। क्योंकि नई सरसों की फसल अभी करीब छह महीने दूर है। ऐसे में बाजार पर अंकुश रखने के लिये सरकार को अपने पास कुछ स्टॉक रखना चाहिये। इसके लिये नाफेड और हाफेड को खरीद करनी चाहिये। निर्यात मांग के कारण तिल तेल का भाव 400 रुपये सुधरकर 15,500-18,000 रुपये क्विन्टल हो गया। अन्य तेल तिलहनों के भाव पूर्ववत बंद हुए। बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल) सरसों तिलहन - 8,325 - 8,375 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये। मूंगफली - 6,820 - 6,965 रुपये। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 15,500 रुपये। मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,385 - 2,515 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 16,850 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 2,590 -2,640 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 2,675 - 2,785 रुपये प्रति टिन। तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,500 - 18,000 रुपये। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,000 रुपये। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,900 रुपये। सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,620 रुपये। सीपीओ एक्स-कांडला- 11,900 रुपये। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,450 रुपये। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,480 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारतसरकारी जेके लोन अस्पतालः 22 वर्षीय प्रिया महावर की मौत और नवजात शिशु जीवित?, सिजेरियन प्रसव के बाद 4 महिलाओं में से 3 की हालत अब भी गंभीर

क्राइम अलर्टकोटा में राहुल गांधी और 25 कांग्रेस सांसदों को गोली मारेंगे?, धमकी देने के आरोप में करणी सेना कार्यकर्ता अरेस्ट

भारतRajasthan: कोटा में बिल्डिंग गिरने से 2 घायल, कई छात्र फंसे, 8 को बचाया, अभियान जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टपीजी कमरे में पंखे से लटका मिला बिहार के 20 वर्षीय नीट अभ्यर्थी लकी चौधरी, मृतक के मामा बोले-आखिर पड़ोसी कमरे में रहने वाला राहुल क्यों लापता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?