लाइव न्यूज़ :

इलाहाबादी अमरूद पर कीट के प्रकोप से 90 प्रतिशत से अधिक फसल बर्बाद

By भाषा | Updated: December 2, 2020 20:31 IST

Open in App

प्रयागराज, दो दिसंबर प्रयागराज जिले में अमरूद की खेती करने वाले किसानों की 90 प्रतिशत से अधिक फसल पीली मक्खी कीट के कारण बर्बादी के कगार पर है जिससे इस मौसम में सुरखा और सफेदा अमरूद मंडियों से गायब हैं।

उप निदेशक (कृषि) विनोद कुमार ने पीटीआई- भाषा को बताया कि पिछले दो साल से अमरूद पर कीटों का प्रकोप है, लेकिन इस बार तो 90 प्रतिशत तक फसल पीली मक्खी ने बर्बाद कर दी है।

उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले तक इलाहाबाद और कौशांबी जिले में 3,000 हेक्टेयर क्षेत्र में अमरूद की खेती होती थी जो अब घटकर 2700 हेक्टेयर रह गई है। इसमें इलाहाबादी अमरूद के रूप में प्रसिद्ध सुरखा की खेती 85-100 हेक्टेयर क्षेत्र में होती है। सुरखा अमरूद देखने में सुर्ख लाल होता है और इसका स्वाद भी बेजोड़ है।

सुरखा अमरूद की खेती का गढ़ कहे जाने वाले बाकराबाद गांव के किसान मुन्नू भाई पटेल ने बताया कि जिस बाग में एक मौसम में 50,000 रुपये की आमदनी होती थी, उस बाग से 10,000 रुपये भी आय होने की उम्मीद नहीं है।

उन्होंने बताया कि पीली मक्खी ने अमरूद के फल में अंडे दे दिए जिससे पूरी फसल में कीड़े लग गए और पेड़ों पर 5 प्रतिशत भी फसल खाने लायक नहीं रह गए। नवंबर से लेकर जनवरी तक आमतौर पर एक बाग से 10,000-15,000 पेटी अमरूद निकलता था। लेकिन आज स्थिति यह है कि 100-150 पेटी भी अमरूद नहीं निकल रहा है।

पटेल ने आरोप लगाया कि इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी, उद्यान अधिकारी, कृषि रक्षा अधिकारी से बात की, लेकिन अधिकारियों ने इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया। बाकराबाद में 500 बीघे में लाल अमरूद की खेती होती है।

अमरूद के बाग लेकर उसकी बिक्री करने वाले लईक अहमद ने बताया, हमने एक-एक लाख रुपये में बाग लिया है और फसल पर कीड़े लगने से हमें भारी नुकसान हुआ है।

उल्लेखनीय है कि इलाहाबादी सुरखा अमरूद को वर्ष 2006 में जीआई टैग प्रदान किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?