लाइव न्यूज़ :

ग्लासगो में मोदी-गेट्स बैठक, जलवायु परिवर्तन, सतत विकास पर चर्चा

By भाषा | Updated: November 2, 2021 23:06 IST

Open in App

ग्लासगो, दो नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन से इतर माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और परमार्थ कार्यों के लिए प्रसिद्ध बिल गेट्स से मुलाकात की। इस बैठक में सतत विकास, जलवायु परिवर्तन और टीका अनुसंधान की चुनौतियों पर चर्चा हुई।

मोदी और अमेरिका के अरबपति उद्योगपति की बैठक गेट्स द्वारा छोटे द्वीपीय देशों में ढांचे के विकास की पहल रेजिलिएंट आइलैंड स्टेट्स (आईआरआईएस) शुरू किए जाने के बाद हुई है। गेट्स का फाउंडेशन महामारी से मुकाबले के लिए काफी काम कर रहा है।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘सीओपी-26 शिखर बैठक में बिल गेट्स के साथ शानदार बैठक हुई। हमारी विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। हमने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए वैश्विक प्रयासों को मजबूत करने के तरीकों पर भी विचार विमर्श किया। ’’

इससे पहले गेट्स ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विज्ञान और नवोन्मेष क्षेत्रों में निवेश की अधिक संभावनाओं के बारे में बातचीत से वह काफी उत्साहित हैं।

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक ने प्रधानमंत्री को ‘मिशन इनोवेशन’ की प्रगति की जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘दोनों के बीच भारत में मिशन इनोवेशन के तहत गतिविधियां बढ़ाने के कदमों पर चर्चा हुई।’’

मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिल एंड मेलिंडा गेट्स द्वारा भारत में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

मोदी और गेट्स ने हरित हाइड्रोजन, विमान ईंधन, बैटरी स्टोरेज और वैक्सीन शोध में अवसरों पर विचार-विमर्श किया।

‘मिशन इनोवेशन’ एक वैश्विक पहल है जिसका मकसद शोध, विकास और प्रदर्शन में निवेश के जरिये स्वच्छ ऊर्जा को सस्ता और आकर्षक बनाना है जिससे इस दशक में यह सभी की पहुंच में हो।

गेट्स पूर्व में अपने फाउंडेशन की ओर से भारत के सतत विकास लक्ष्यों (एसजीडी) के प्रयासों के प्रति समर्थन जता चुके हैं। इसमें विशेषरूप से स्वास्थ्य, पोषण, साफ-सफाई और कृषि पर ध्यान दिया जा रहा है।

सोमवार को गेट्स ने कहा था कि इस साल संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन मुख्य रूप से नवोन्मेष पर केंद्रित रहेगा। उन्होंने आगे की राह को लेकर भरोसा भी जताया था।

गेट्स ने ट्वीट कर कहा, ‘‘सीओपी-26 में दुनिया को एकसाथ लाकर विकास को तेज किया जा सकता है और स्वच्छ ऊर्जा की स्वीकार्यता को बढ़ाया जा सकता है।’’

पिछले महीने में बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने कम आय वाले देशों के कोविड-19 से निपटने के प्रयासों में समर्थन देने के लिए वायरसरोधी दवा मोल्नुपिराविर तक पहुंच उपलब्ध कराने को 12 करोड़ डॉलर की प्रतिबद्धता जताई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम