लाइव न्यूज़ :

खान सचिव ने ओडिशा में नाल्को की ‘लीन स्लरी’ परियोजना का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: October 20, 2021 22:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी नाल्को ने बुधवार को ओडिशा के अंगुल में कंपनी की ‘लीन स्लरी’ (राख, गारे को निकालने की व्यवस्था) परियोजना के उद्घाटन की घोषणा की।

‘लीन स्लरी’ परियोजना के पूरा होने से कंपनी के निजी बिजली संयंत्र या कैप्टिव पावर प्लांट (सीपीपी) में उत्पन्न राख का 100 प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित होगा। यह पर्यावरण अनुकूल और टिकाऊ संचालन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में एक बड़ा कदम है।

बयान में कहा गया, ‘‘खान मंत्रालय के सचिव, आलोक टंडन (आईएएस) ... ने आज (बुधवार) अंगुल में नाल्को की ‘लीन स्लरी’ परियोजना का उद्घाटन किया। यह व्यापार उत्कृष्टता और पर्यावरण प्रबंधन में उत्कृष्ट तौर तरीकों को अपनाने की यात्रा में कंपनी का एक महत्वपूर्ण कदम है।’’

टंडन, नाल्को के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक श्रीधर पात्रा के साथ, अंगुल में सरकारी स्वामित्व वाले स्मेल्टर (धातु गलाने वाली मशीन) और निजी बिजली संयंत्रों का दौरा किया और चुनौतीपूर्ण कारोबारी माहौल के बीच लक्ष्यों को प्राप्त करने तथा सफलता की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए कंपनी के प्रयासों की सराहना की।

खान सचिव ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ भी बातचीत की और उन्हें उत्पादन और उत्पादकता की गति को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

भारतबिहार: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उठने लगी है शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो

भारतजदयू के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के नाम पर फफक-फफक कर रो पड़े पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, निशांत ने बंधाया ढ़ाढस

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! खलील अहमद बाहर, अब कौन संभालेगा गेंदबाजी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती