लाइव न्यूज़ :

मर्सिडीज-बेंज की सितंबर तिमाही में घरेलू बिक्री में लगभग 100 प्रतिशत की वृद्धि

By भाषा | Updated: October 6, 2021 15:35 IST

Open in App

मुंबई, छह अक्टूबर जर्मनी की प्रीमियम कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज ने घरेलू बाजार में सितंबर तिमाही में बिक्री में लगभग 100 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,101 इकाइयां बेचीं।

वहीं मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने जुलाई-सितंबर 2020 की अवधि में भारतीय बाजार में 2,058 कारों की बिक्री की थी।

कैलेंडर वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में खुदरा बिक्री में मजबूत सुधार, महामारी से प्रभावित दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) के बाद से आर्थिक गतिविधियों में आए सुधार को दिखाता है।

कंपनी ने कहा कि तीसरी तिमाही में बिक्री के शानदार प्रदर्शन के साथ, मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने जनवरी-सितंबर 2021 की अवधि में 8,958 इकाइयां बेचीं, जो पिछले साल इसी अवधि में बेची गई 5,007 इकाइयों की तुलना में 78 प्रतिशत की वृद्धि है। इसमें कंपनी के पूरी तरह से नये उत्पाद पोर्टफोलियो और ग्राहकों की भावना में आए बदलाव से मदद मिली।

मर्सिडीज-बेंज इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक मार्टिन श्वेंक ने कहा, "मर्सिडीज-बेंज की मजबूत साल-दर-साल बिक्री वृद्धि, जो विशेष रूप से 2021 की तीसरी तिमाही में ग्राहकों की मांग में आए एक मजबूत सुधार से दिखती है, इसमें उत्पादों की नयी श्रृंखला और बाजार में उत्साहजनक भावना दोनों से मदद मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत"एनडीए के लिए काला दिन", महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

भारतमिडिल ईस्ट युद्ध के असर के बावजूद ट्यूलिप गार्डन में इस साल 30 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने लगाई हाजिरी

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस