लाइव न्यूज़ :

मेइटी ने कर्नाटक में इंटरनेट संपर्क में सुधार को कार्यबल का गठन किया

By भाषा | Updated: September 8, 2021 15:39 IST

Open in App

बेंगलुरु, आठ सितंबर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने कर्नाटक में इंटरनेट संपर्क में सुधार के लिए कार्यबल का गठन किया है।

मेइटी ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर के निर्देश पर कार्यबल को कर्नाटक भेजा जा रहा है।

मेइटी की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनआईएक्सआई) तथा सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) के अधिकारियों के मेइटी के कार्यबल ने अपना काम शुरू कर दिया है। वे प्रत्येक जिले में जाएंगे और लोगों से मिलेंगे। वे राज्य के सरकारी अधिकारियों से भी मिलेंगे और अपनी रिपोर्ट मंत्री को सौंपेंगे।

चंद्रशेखर ने हाल में कर्नाटक के छह जिलों में जन आशीर्वाद यात्रा की थी। इस दौरान उनसे बड़ी संख्या में लोगों ने इंटरनेट संपर्क तथा इसकी गति को सुधारने के लिए उपाय करने की मांग की थी। चंद्रशेखर कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम