लाइव न्यूज़ :

मार्च के मुकाबले मारुति सुजुकी की कुल बिक्री चार प्रतिशत घट गई

By भाषा | Updated: May 1, 2021 16:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मई देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने शनिवार को बताया कि कोविड-19 के कारण डिस्पैच के प्रभावित होने से अप्रैल के महीने में उसकी कुल बिक्री चार प्रतिशत घटकर 1,59,691 इकाई रह गई जो बिक्री इस साल मार्च में 1,67,014 इकाइयों की हुई थी।

कंपनी, पिछले साल अप्रैल में घरेलू बाजार में देशव्यापी लॉकडाऊन होने के कारण वाहन की कोई भी इकाई की बिक्री नहीं कर पाई थी।

एमएसआई ने कहा कि पिछले महीने उसकी घरेलू बिक्री 1,42,454 इकाई की हुई थी, जो मार्च में 1,55,417 इकाइयों की बिक्री से आठ प्रतिशत कम है।

ऑल्टो और एस-प्रेसो सहित मिनी कारों की बिक्री अप्रैल में दो प्रतिशत बढ़कर 25,041 इकाई हो गई जो मार्च में 24,653 इकाई थी।

स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर सहित कॉम्पैक्ट सेगमेंट में वाहनों की बिक्री इस साल मार्च के 82,201 कारों के मुकाबले 12 प्रतिशत घटकर अप्रैल में 72,318 इकाई रह गई।

इस साल मार्च में 1,628 इकाइयों की तुलना में मध्यम आकार की सेडान सियाज की बिक्री चार प्रतिशत घटकर 1,567 इकाई रह गई।

एमएसआई ने कहा कि विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस और अर्टिगा सहित यूटिलिटी वाहन की बिक्री तीन प्रतिशत घटकर 25,484 इकाई रह गई जो मार्च में 26,174 इकाई थी।

हालांकि, अप्रैल में निर्यात 49 प्रतिशत बढ़कर 17,237 इकाइयों की हुई जबकि मार्च में यह निर्यात 11,597 इकाई थी।

इस प्रमुख ऑटो कंपनी ने पिछले साल भी अप्रैल में 632 इकाइयों का निर्यात करने में कामयाबी हासिल की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती