लाइव न्यूज़ :

दो दिन की गिरावट के बाद उबरे बाजार, सेंसेक्स 568 अंक चढ़ा

By भाषा | Updated: March 26, 2021 17:32 IST

Open in App

मुंबई, 26 मार्च वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच स्थानीय शेयर बाजार दो दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए। निवेशकों ने हालिया गिरावट वाले बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में जमकर लिवाली की, जिससे बाजार चढ़ गए।

कारोबारियों ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये के मजबूत होने से भी बाजार धारणा को बल मिला।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 568.38 अंक या 1.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,008.50 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 182.40 अंक या 1.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,507.30 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस का शेयर सबसे अधिक 4.49 प्रतिशत चढ़ गया। एशियन पेंट्स, टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज ऑटो, भारती एयरटेल, एचडीएफसी और नेस्ले इंडिया के शेयर भी लाभ में रहे।

सेंसेक्स की बढ़त में एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के शेयरों का प्रमुख योगदान रहा।

उच्चतम न्यायालय ने साइरस मिस्त्री को टाटा समूह के कार्यकारी चेयरमैन पद पर बहाल करने के राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के फैसले को रद्द कर दिया है। इससे टाटा समूह की कंपनियों के शेयर लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक, आईटीसी और मारुति के शेयर 0.97 प्रतिशत तक टूट गए।

साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 849.74 अंक या 1.70 प्रतिशत टूटा है। वहीं निफ्टी में साप्ताहिक आधार पर 236.70 अंक या 1.60 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘आर्थिक वृद्धि की राह में अड़चन की आशंका के बीच शेयर बाजारों में एकीकरण हो रहा है। अमेरिका के रोजगार बाजार के सकारात्मक आंकड़ों तथा चौथी तिमाही में अमेरिकी की सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 4.3 प्रतिशत पर पहुंचने से यह गिरावट कुछ कम हुई है।’’

नायर ने कहा, ‘‘घरेलू मोर्चे पर आंकड़ों से पता चलता है कि चौथी तिमाही में आर्थिक गतिविधियां बेहतर रही हैं। कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर और ऊंचे मूल्यांकन की वजह से निकट भविष्य में बाजार में उतार-चढ़ाव रहेगा।’’

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में 1.66 प्रतिशत का लाभ रहा।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी उल्लेखनीय लाभ के साथ बंद हुए।

शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी बढ़त में थे।

इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 2.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63.22 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 11 पैसे की बढ़त के साथ 72.51 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पिछले तीन कारोबारी सत्रों में रुपये में गिरावट आई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?