लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 76,640.54 करोड़ रुपये घटा

By भाषा | Updated: July 25, 2021 10:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जुलाई सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 76,640.54 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में एचडीएफसी बैंक रहा।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 164.26 अंक या 0.30 प्रतिशत टूट गया।

शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि., एचडीएफसी, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई।

समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 43,578.18 करोड़ रुपये घटकर 7,97,422.67 करोड़ रुपये रह गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 13,004.97 करोड़ रुपये घटकर 5,54,326.75 करोड़ रुपये रह गई। एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 9,543.39 करोड़ रुपये टूटकर 4,48,566.27 करोड़ रुपये पर तथा कोटक महिंद्रा बैंक का 5,392.88 करोड़ रुपये के नुकसान से 3,41,634.86 करोड़ रुपये पर आ गया।

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 4,184.03 करोड़ रुपये घटकर 13,34,579.57 करोड़ रुपये पर तथा एसबीआई का 937.09 करोड़ रुपये के नुकसान से 3,82,999.70 करोड़ रुपये रह गया।

इस रुख के उलट इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 15,055.86 करोड़ रुपये के उछाल से 6,77,343.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 11,370.14 करोड़ रुपये बढ़कर 4,68,639.08 करोड़ रुपये पर तथा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की 6,436.35 करोड़ रुपये के लाभ के साथ 11,88,153.80 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 3,190 करोड़ रुपये चढ़कर 3,73,000.18 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई, बजाज फाइनेंस तथा कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने ही सांसदों के सामने खुद को हंसी पात्र बने राहुल गांधी, चिराग पासवान बोले-लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती, पता नहीं क्या बोल रहे, वीडियो

क्रिकेटभारत के पूर्व क्रिकेटर ने KKR से कहा, अगर टीम की किस्मत नहीं बदलती, तो वे कप्तान अजिंक्य रहाणे को टीम से बाहर कर दें

क्रिकेट100000 जुर्माना और देखो मोबाइल?, राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर पर एक्शन, कारण बताओ नोटिस और 48 घंटे के भीतर जवाब दो?

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम