लाइव न्यूज़ :

Market capitalization 2024: 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में 8 ने तोड़े रिकॉर्ड, 328116.58 करोड़ रुपये जोड़े, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और रिलायंस इंडस्ट्रीज को सर्वाधिक लाभ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2024 12:33 IST

Market capitalization 2024: शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) और आईटीसी को लाभ हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनियों ने अपने बाजार मूल्यांकन में कुल 3,28,116.58 करोड़ रुपये जोड़े। एलआईसी के बाजार मूल्यांकन में गिरावट हुई। टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 80,828.08 करोड़ रुपये बढ़कर 14,08,485.29 करोड़ रुपये हो गया।

Market capitalization 2024: पिछले सप्ताह 10 सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनियों में आठ ने अपने बाजार मूल्यांकन में कुल मिलाकर 3.28 लाख करोड़ रुपये जोड़े। इस दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और रिलायंस इंडस्ट्रीज को सर्वाधिक लाभ हुआ। उतार-चढ़ाव से भरे सप्ताह में बीएसई सेंसेक्स 2,732.05 अंक या 3.69 प्रतिशत उछल गया। शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) और आईटीसी को लाभ हुआ।

इन कंपनियों ने अपने बाजार मूल्यांकन में कुल 3,28,116.58 करोड़ रुपये जोड़े। शीर्ष 10 कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार मूल्यांकन में गिरावट हुई। समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 80,828.08 करोड़ रुपये बढ़कर 14,08,485.29 करोड़ रुपये हो गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर ने 58,258.11 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका बाजार मूल्यांकन 6,05,407.43 करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 54,024.35 करोड़ रुपये बढ़कर 19,88,741.47 करोड़ रुपये और इंफोसिस का मूल्यांकन 52,770.59 करोड़ रुपये बढ़कर 6,36,630.87 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 32,241.67 करोड़ रुपये बढ़कर 11,96,325.52 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का मूल्यांकन 32,080.61 करोड़ रुपये बढ़कर 8,10,416.01 करोड़ रुपये हो गया।

दूसरी ओर एलआईसी का मूल्यांकन 12,080.75 करोड़ रुपये घटकर 6,28,451.77 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 178.5 करोड़ रुपये घटकर 7,40,653.54 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल का स्थान रहा। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां