लाइव न्यूज़ :

मणिपाल हास्पिटल ने भारत में कोलंबिया एशिया हास्पिटल का अधिग्रहण पूरा किया

By भाषा | Updated: April 30, 2021 18:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी कंपनी मणिपाल हास्पिटल्स ने शुक्रवार को भारत में कोलंबिया एशिया हास्पिटल्स का अधिग्रहण पूरा होने की घोषणा की।

कंपनी ने जारी एक वक्तवय में कहा है कि मणिपाल हास्पिटलस ने कोलंबिया एशिया होस्पिटल्स प्रा. लिमिटेड में शत प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण का काम पूरा कर लिया है। सभी नियामकीय मंजूरियां मिलने के बाद कंपनी के मालिकाना हक का हस्तांतरण भी कर लिया गया है।

इस अधिग्रहण के साथ अब मणिपाल हास्पिटल्स भारत में मल्टी- स्पेशियलिटी हास्पिटल की दूसरी सबसे बड़ी श्रृंखल बन गई है।

मणिपाल एजूकेशन एण्ड मेडिकल ग्रुप (एमईएमजी) के चेयरमैन रंजन पाई ने कहा, ‘‘हम यह बताते हुये प्रसन्नता है कि नियामकीय प्रक्रियायें पूरी कर ली गईं हैं और अब इन दोनों विशिष्ट स्वास्थ्य सेवायें देने वाली कंपनियों को एक होकर काम करने की अनुमति दें।’’

दोनों कंपनियों के पास देश के 14 शहरों में 26 अस्पताल हो गये हैं जिनमें 7,000 से अधिक बिस्तरें हैं। इसके साथ ही 4,000 से अधिक डॉक्टरों और 10 हजार से अधिक कर्मचारी इनसे जुड़े हैं।

को₨लंबिया प्रशांत प्रबंधन के चेयरमैन डेन बेटी ने कहा, ‘‘मैं मणिपाल और कालंबिया एशिया के गठबंधन से काफी उत्साहित हूं। इससे बड़ी संख्या में मरीजों को दोनों संगठनों के बेहतर चिकित्सीय और सेवा अनुभवों का लाभ मिलेगा। ’’

मणिपाल हास्पिटलस ने नवंबर 2020 में इस अधिग्रहण को लेकर किये गये पक्के समझौते की जानकारी दी थी। यह अधिग्रहण 2,100 करोड़ रुपये में हुआ, ऐसा सूत्रों ने पहले बताया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!