लाइव न्यूज़ :

महिंद्रा एंड महिंद्रा को पहली तिमाही में 332 करोड़ रुपये शुद्ध घाटा

By भाषा | Updated: August 6, 2021 15:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अगस्त महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने शुक्रवार को कहा कि 30 जून, 2021 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध घाटा 331.74 करोड़ रुपये रहा।

एमएंडएम ने शेयर बाजार को बताया कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 54.64 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

कंपनी ने बताया की समीक्षाधीन अवधि में उसकी एकीकृत परिचालन आय 19,171.91 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 11,969.04 करोड़ रुपये थी।

एमएंडएम ने कहा कि उसने 28 दिसंबर, 2020 से सैंगयोंग मोटर कंपनी (एसवाईएमसी) को एक सहायक कंपनी के रूप में शामिल करना बंद कर दिया है और इसे उक्त सभी अवधियों के लिए बंद परिचालन के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

एसवाईएमसी ने दीवाला कार्रवाई के लिए दक्षिण कोरिया में दिवालिया न्यायालय में आवेदन किया है और उसे स्वायत्त पुनर्वास सहायता (एआरएस) कार्यक्रम में शामिल किया गया है।

कंपनी ने बताया कि जून तिमाही के दौरान ऑटोमोटिव खंड की आय 6,050 करोड़ रुपये थी, जबकि कृषि उपकरण खंड ने 5,319 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

एमएडंएम ने कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कुल 85,858 वाहन बेचे। एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 29,619 था।

पहली तिमाही में ट्रैक्टर की कुल बिक्री 99,127 इकाई रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 65,195 इकाई थी।

एमएंडएम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ अनीश शाह ने कहा, ‘‘परिचालन दक्षता और वित्तीय अनुशासन पर ध्यान के दम पर हमारा मुख्य प्रदर्शन जारी रहेगा। हमारे कृषि व्यवसाय ने एक और बेहतरीन तिमाही परिणाम दिया, जबकि हमारे वाहन कारोबार में सुधार दिखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम