लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार औद्योगिक क्षेत्र के लिये कोविड-19 कार्यबल गठित करेगी

By भाषा | Updated: July 12, 2021 18:23 IST

Open in App

मुंबई, 12 जुलाई महाराष्ट्र सरकार औद्योगिक क्षेत्र के लिये कोविड-19 कार्यबल गठित करेगी। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि महामारी के कारण आर्थिक गतिविधियां थमे नहीं।

इस कार्यबल पर मुख्यमंत्री कार्यालय नजर रखेगा।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उद्योग मंडल सीआईआई (भारतीय उद्योग परिसंघ) के पदाधिकारियों के साथ ‘ऑनलाइन’ बातचीत के दौरान कार्यबल गठित करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने मुख्यमंत्री के हवाले से एक बयान में कहा, ‘‘कोरोना वायरस का खतरा अभी भी बना हुआ है। आगे और समस्या रोकने के लिये, एक कार्यबल का जल्द गठन किया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आर्थिक गतिविधियां थमे नहीं।’’

ठाकरे ने बैठक के दौरान महामारी की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए उससे निपटने के लिए ऑक्सीजन उत्पादन, भंडार योजना, उद्योग में श्रमिकों के सामूहिक टीकाकरण पर भी बातचीत की।

बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने सीआईआई के सदस्यों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि सख्त ‘लॉकडाउन’ जैसे प्रतिबंधों की स्थिति में विनिर्माण गतिविधियां प्रभावित न हो। साथ ही उन्होंने काम के घंटों को अलग-अलग पाली में करने, कारखाना परिसर में श्रमिकों के लिए आवासीय व्यवस्था करने समेत अन्य उपायों पर भी चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?