लाइव न्यूज़ :

मुंबई के वर्ली में माधुरी दीक्षित ने 48 करोड़ में खरीदा लग्जरी सी-व्यू अपार्टमेंट, स्विमिंग पूल से लेकर क्लब तक की सुविधाएं

By अनिल शर्मा | Updated: October 5, 2022 12:19 IST

इंडियाबुल्स ब्लू प्रोजेक्ट के 53वें फ्लोर पर बना यह अपार्टमेंट 5,384 वर्ग फीट में फैला हुआ है। पिछले साल अक्टूबर में माधुरी ने मुंबई में 12.5 लाख प्रति माह में 3 साल के लिए मकान रेंट पर लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देइंडियाबुल्स वेबसाइट के अनुसार, दक्षिण मुंबई के वर्ली में आवासीय संपत्ति 10 एकड़ के क्षेत्र में स्थित है। फ्लैट की खरीद पर राज्य के राजस्व विभाग द्वारा माधुरी को एक प्रतिशत की रियायत दी गयी।माधुरी के नए अपार्टमेंट से शहर का शानदार दृश्य दिखाई देता है।

मुंबईःमाधुरी दीक्षित ने हाल ही में मुंबई में एक अपार्टमेंट खरीदा है। Zapkey.com द्वारा ऐक्सेस किए गए दस्तावेजों के मुताबिक, अभिनेत्री ने 48 करोड़ रुपए में ये लग्जरी सी-व्यू अपार्टमेंट खरीदा है।

इंडियाबुल्स ब्लू प्रोजेक्ट के 53वें फ्लोर पर बना यह अपार्टमेंट 5,384 वर्ग फीट में फैला हुआ है। पिछले साल अक्टूबर में माधुरी ने मुंबई में 12.5 लाख प्रति माह में 3 साल के लिए मकान रेंट पर लिया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि संपत्ति 28 सितंबर, 2022 को पंजीकृत की गई थी।  इंडियाबुल्स वेबसाइट के अनुसार, दक्षिण मुंबई के वर्ली में आवासीय संपत्ति 10 एकड़ के क्षेत्र में स्थित है जहां से अरब सागर का शानदार दृश्य नजर आता है। इसमें बड़े स्विमिंग पूल, एक फुटबॉल पिच, एक जिम, स्पा, क्लब और कई अन्य सुविधाएं हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, माधुरी ने सितंबर में विक्रेता कैलीस लैंड डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ बिक्री हस्तांतरण विलेख पर हस्ताक्षर किए थे जिसके लिए ₹2.4 करोड़ की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया।  फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, अपार्टमेंट से शहर का शानदार दृश्य दिखाई देता है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि महाराष्ट्र में अगर कोई महिला होमबॉयर है, तो स्टैंप ड्यूटी पर एक प्रतिशत की छूट दी जाती है। लिहाजा इस फ्लैट की खरीद पर राज्य के राजस्व विभाग द्वारा माधुरी को एक प्रतिशत की रियायत दी गयी।

टॅग्स :माधुरी दीक्षितमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

क्राइम अलर्टपत्नी के सामने माता रंजुदेवी और पिता इंद्राराम महतो ने पति चंदन इंद्राराम को फटकारा और भला-बुरा कहा?, मूसल से पीट-पीटकर मां-बाप को मार डाला

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?