लाइव न्यूज़ :

एल एंड टी ने 2040 तक कार्बन उत्सर्जन के मामले में तटस्थ होने लक्ष्य रखा

By भाषा | Updated: October 21, 2021 21:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली 21 अक्टूबर इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनी लार्सन एंड टूब्रो (एल एंड टी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसका लक्ष्य वर्ष 2040 तक कार्बन उत्सर्जन के मामले में तटस्थ इकाई बनने का है।

कंपनी का यह लक्ष्य 2050 तक की पेरिस समझौते की समय सीमा से दस वर्ष पूर्व है।

कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक और वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष (ऊर्जा) सुब्रमण्यम शर्मा ने कहा कि एलएंडटी का प्रबंधन वर्ष 2040 तक कार्बन उत्सर्जन को शुद्ध रूप से शून्य स्तर पर लाने की दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

शर्मा ने कंपनी की चौथी एकीकृत रिपोर्ट 'बेहतर दुनिया के लिए सतत प्रगति' को डिजिटल माध्यम से जारी करते हुए कहा कि यह लक्ष्य बहुत महत्वाकांक्षी और हासिल करने योग्य है। कंपनी को विश्वास है कि वह इसे हासिल कर लेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम