लाइव न्यूज़ :

एलआईसी ने दावे के निपटान से जुड़ी शर्तों में ढील दी

By भाषा | Updated: May 7, 2021 22:35 IST

Open in App

मुंबई, सात मई कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के बीच अपने ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार नियंत्रित बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने दावे के निपटान से जुड़ी शर्तों में कुछ ढील देने का घोषणा की।

कंपनी ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि वर्तमान स्थिति में, जहां मौत किसी अस्पताल में हुई है, मौत के दावे का तेजी से निपटान करने के लिए उसने नगर निगम से मिलने वाले मृत्यु प्रमाणपत्र के बदले मृत्यु के वैकल्पिक प्रमाणों को मान्यता दी है।

मृत्यु के दूसरे प्रमाणों में सरकार/ईएसआई (कर्मचारी राज्य बीमा)/सशस्त्र बलों/कॉरपोरेट अस्पतालों द्वारा जारी किया गया और एलआईसी के प्रथम श्रेणी के अधिकारियों या 10 साल सेवा चुके विकास अधिकारियों के हस्ताक्षर वाला, मृत्यु की स्पष्ट तारीख एवं समय को दिखाता अस्पताल से छुट्टी/मृ्त्यु का ब्यौरा, मृत्यु प्रमाणपत्र शामिल हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया कि इसे अंतिम संस्कार प्रमाणपत्र या संबंधित प्राधिकरण द्वारा जारी की गयी प्रमाणिक पहचान रसीद के साथ जमा करना होगा। वहीं दूसरे मामलों में पहले की तरह ही नगर निगम से मिलने वाला मृत्यु प्रमाणपत्र देना जरूरी होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

क्राइम अलर्टमटका किंग की जमीन बेचकर ठगी, समद की कथित पत्नी पर FIR, विवाद गरमाने की आशंका

भारतलोकमत की दिल्लीवासियों को सौगात, शुक्र को कैलाश खेर की लाइव ‘महफिल’, दिग्गज गायक ‘लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ से होंगे सम्मानित

क्रिकेटBAN vs NZ, 3rd ODI: बांग्लादेश ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 2-1 से ODI सीरीज़ जीती, शांतो का शतक और रहमान ने झटके 5 विकेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम