लाइव न्यूज़ :

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का शुद्ध मुनाफा चौथी तिमाही में पांच प्रतिशत घटकर 398.92 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: June 15, 2021 21:47 IST

Open in App

मुंबई, 15 जून बंधक फाइनेंसर एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (एलआईसी एचएफएल) ने मार्च 2021 में समाप्त तिमाही में मुनाफा 398.92 करोड़ रुपये दिखाया है। यह एक साल पहले इसी तिमाही से पांच प्रतिशत कम है। वसूल नहीं होने वाले कर्ज के लिए नुकसान का ऊंचा प्रावधान करने के कारण लाभ प्रभावित हुआ।

कंपनी ने एक साल पहले की समान अवधि में 421.43 करोड़ रुपये का कर बाद का मुनाफा दर्ज किया था।

कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि वित्तवर्ष 2020-21 में, शुद्ध मुनाफा पिछले वर्ष के 2,401.84 करोड़ रुपये के मुकाबले 14 प्रतिशत बढ़कर 2,734.34 करोड़ रुपये हो गया।

एलआईसी एचएफएल के प्रबंध निदेशक और सीईओ वाई विश्वनाथ गौड ने कहा,‘‘हमने चौथी तिमाही में वसूली में हर तरह की चूक के लिए प्रावधान किया इसी के चलते एनपीए संबंधी प्रावधान अधिक रहा। इससे आलाच्य तिमाही के दौरान लाभ को प्रभावित हुआ।’’

उन्होंने कहा कि तिमाही के दौरान 1,000 करोड़ रुपये के प्रावधान किये गये ।

कंपनी ने जनवरी-मार्च 2021 में कुल 22,362 करोड़ रुपये के ऋण दिए जो एक साल पहले के 11,323 करोड़ रुपये की तुलना में 97 प्रतिशत अधिक है। इसमें 19,010 करोड़ रुपये के कर्ज व्यक्तिगत और 1,197 करोड़ रुपये परियोजना श्रेणी के कर्ज थे। एक साल पहले इसी अवधि में नइ श्रेणियों में विरित कर्ज क्रमश: 8,877 करोड़ रुपये और 411 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम