लाइव न्यूज़ :

लावा की दिवाली से पहले 5जी फोन पेश करने की योजना, एक्सेसरीज खंड में 20 फीसदी हिस्सेदारी का लक्ष्य

By भाषा | Updated: August 4, 2021 13:53 IST

Open in App

(प्रसून श्रीवास्तव)

नयी दिल्ली, चार अगस्त स्वदेशी मोबाइल कंपनी लावा इंटरनेशनल दिवाली से पहले अपना पहला 5जी स्मार्टफोन पेश करने की योजना बना रही है, जिसकी कीमत 20,000 रुपये से कम होगी।

लावा इंटरनेशनल के अध्यक्ष और कारोबार प्रमुख सुनील रैना ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कंपनी अगले दो-तीन साल में मोबाइल एक्सेसरीज खंड में 20 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने की उम्मीद कर रही है।

रैना ने कहा, ‘‘जहां तक स्मार्टफोन की बात है तो हम लगभग 15,000 रुपये की कीमत वाले खंड पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उस खंड में एक तो 4जी है, जिस पर हम काम कर रहे हैं और फिर हम 5जी उत्पाद पर भी काम कर रहे हैं। हमारे पास निश्चित रूप से दिवाली से पहले या दिवाली के आसपास 5जी आने वाला है।’’

लावा इंटरनेशनल के पास भारत में उत्पाद डिजाइन और विनिर्माण दोनों संयंत्र हैं।

रैना ने कहा, ‘‘हम एक्सेसरीज पोर्टफोलियो को भी जोड़कर इस पूरे पोर्टफोलियो को पूरा कर रहे हैं।’’

कंपनी ने मई में लावा प्रोबड्स की पेशकश के साथ वायरलेस एक्सेसरीज खंड में प्रवेश की घोषणा की थी, जिसे उसने मीडियाटेक ऐरोहा चिपसेट का उपयोग करके स्वदेशी रूप से विकसित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सबसे अच्छे चिपसेट में से एक मीडियाटेक ऐरोहा का उपयोग करते हैं। यह बेहद भरोसेमंद है और सबसे अच्छे चिपसेट में से एक है।’’

रैना ने कहा कि मोबाइल एक्सेसरीज खंड में केवल 3-4 महत्वपूर्ण सक्रिय कंपनियां हैं और लावा भी इस खंड के प्रमुख खिलाड़ियों में एक होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!