लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 महामारी ने समाज, कंपनियों की भूमिका को उजागर किया: बिड़ला

By भाषा | Updated: May 8, 2021 19:01 IST

Open in App

अहमदाबाद, आठ मई आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी ने बेहतर नतीजों के लिए न केवल सरकारों की भूमिका पर, बल्कि समाज, कंपनियों और आम लोगों की भूमिका को भी उजागर किया है।

बिड़ला भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद (आईआईएमए) के 56वें दीक्षांत समारोह में बोल रहे थे, जिसे आभासी रूप से आयोजित किया गया था।

बिड़ला ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘महामारी और पिछले 12 महीनों ने हम सभी के लिए बेहतर नतीजे लाने के लिए एक बार फिर न केवल सरकारों की भूमिका को, बल्कि समाज, कंपनियों और व्यक्तियों की भूमिका को भी उजागर किया है।’’

बिड़ला, जो आईआईएमए के प्रशासनिक बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं, ने छात्रों से ‘‘उथली’’ सोच न रखने के साथ ही अपने विचारों में ‘‘सहानुभूति और विनम्रता’’ लाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, ‘‘वास्तविकता यह है कि आप स्प्रेडशीट के साथ व्यवसाय नहीं बना सकते हैं।’’

उन्होंने भरोसा जताया कि मानवता इस महामारी पर जीत हासिल करेगी और इस नुकसान, पीड़ा, खौफ और बर्बादी की कहानियों के उस पार मानवता की शक्ति है।

उन्होंने कहा कि कंपनियों और ग्राहकों ने डिजिटलीकरण को अपनाया है, जिससे नवाचार को बढ़ावा मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘हाथ से मैला ढोने’ पर रोक के बावजूद मनपा की हरकत?, नागपुर में मजदूर को मेनहोल में उतारकर मैनुअल सफाई, बवाल?

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

भारत24 घंटे में जवाब दें?, पीएम मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस

भारतबंगाल में 200 सीटें जीतेंगे?,  हिमंत बिस्व सरमा ने कहा-ममता दीदी पूरी तरह घबराई हुई हैं, पीएम मोदी को गाली दे रही, वीडियो

क्रिकेटमुझे आज भी बुरा लगता, मुझे माफ करना बॉस?, आखिर क्यों रोहित शर्मा से माफी मांगे कृष्णमाचारी श्रीकांत?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम