लाइव न्यूज़ :

काइटेक्स गार्मेन्ट्स ने केरल सरकार पर परेशान करने का आरोप लगाया, करोड़ों रुपये की योजना वापस ली

By भाषा | Updated: June 30, 2021 00:22 IST

Open in App

कोच्चि, 29 जून प्रमुख औद्योगिक समूह काइटेक्स गार्मेन्ट्स लि. ने राज्य सरकार के अधिकारियों पर परेशान किये जाने का आरोप लगाते हुए 3,500 करोड़ रुपये की निवेश परियोजना वापस लेने की घोषणा की है।

औद्योगिक समूह ने कहा कि उसने परियोजना से हटने का निर्णय किया है। इस परियोजना को लेकर उसने जनवरी 2020 में कोच्चि में राज्य सरकार द्वारा आयोजित वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान हस्ताक्षर किये थे।

काइटेक्स समूह के चेयरमैन साबू जैकब ने एक बयान में कहा कि उनके लिए राज्य में मौजूदा औद्योगिक इकाइयों को चलाना बहुत मुश्किल था।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले एक महीने के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने काइटेक्स की विभिन्न इकाइयों पर 10 बार छापेमारी की।

जैकब के अनुसार 40-50 की संख्या में अधिकारी विभिन्न इकाइयों में प्रवेश किये, तलाशी ली, महिला कर्मचारियों सहित श्रमिकों को अपना काम करने से रोका और उन्हें परेशान किया।

उन्होंने दावा किया कि अधिकारियों के इस तरह तलाशी लेने के कारणों और कंपनी द्वारा किए गए उल्लंघन के बारे में कभी कोई जानकारी नहीं दी।

काइटेक्स फैक्टरी यहां पिछले 26 साल से काम कर रही है और उसके 10,000 कर्मचारी हैं।

जैकोब ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि इस तरह की मनमानी अगर जारी रही, कंपनी अपनी इकाइयों को बंद करने या उसे दूसरी जगह ले जाने पर विचार करेगी।

जैकब का राज्य की सत्तारूढ़ माकपा और विपक्षी कांग्रेस के साथ टकराव चल रहा है। इसका कारण उनका राजनीति में आना और इस साल अप्रैल में हुए विधानसभा चुनावों में एर्नाकुलम जिले की आठ सीटों पर उम्मीदवार उतारना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?