लाइव न्यूज़ :

नाबार्ड, एनसीडीसी के साथ मिलकर गुजरात में 17 किसान उत्पादक संगठन स्थापित कर रही किसान संचार

By भाषा | Updated: July 14, 2021 21:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई प्रमुख उर्वरक कंपनी की शाखा इफको किसान संचार लिमिटेड, नाबार्ड और एनसीडीसी के सहयोग से गुजरात में 17 किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) स्थापित कर रही है।

इफको किसान ने एक बयान में कहा कि इस साल के अंत तक कुल 5,000 किसान इन एफपीओ से जुड़ेंगे और वर्ष 2025 तक 50,000 से अधिक किसान इससे जुड़ जायेंगे।

बयान के अनुसार ये एफपीओ, राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) और राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) के सहयोग से स्थापित किए जा रहे हैं और ये गुजरात के कई जिलों में फैले होंगे।

इफको किसान संचार लिमिटेड के प्रमुख (कृषि व्यवसाय सेवा प्रमुख) संजीव शर्मा ने कहा, ‘‘इफको किसान को दो कार्यान्वयन एजेंसियों - नाबार्ड और एनसीडीसी द्वारा गुजरात राज्य में 17 एफपीओ स्थापित करने के लिए चुना गया है। ये एफपीओ विभिन्न प्रकार की फसल के लिए जरुरतों को पूरा करेंगे।’’

कंपनी ने कहा कि वह एक स्थायी व्यवसाय मॉडल बनाने के लिए किसानों को सौंपने का इरादा रखती है।

यह कृषि-तकनीक के उपयोग, तौर तरीकों के पैकेज (पीओपी), फसल कटाई के बाद उनका प्रबंधन, प्राथमिक प्रसंस्करण, गुणवत्ता मानकों आदि पर नियमित प्रशिक्षण प्रदान करेगा।

इफको किसान अपने किसान फॉरवर्ड लिंकिंग कार्यक्रम (एफएफएलपी) के तहत किसानों को इन एफपीओ एवं किसानों को बाजार संपर्क समर्थन की सुविधा भी देगा।

शर्मा ने कहा कि कंपनी किसानों को फॉरवर्ड लिंकेज मुहैया कराएगी ताकि उन्हें अपनी उपज का बेहतर दाम मिल सके।

केंद्र ने वर्ष 2025-26 तक 10,000 एफपीओ के गठन का लक्ष्य रखा है।

इफको किसान चार प्रमुख कार्यक्षेत्रों में काम करती है - स्मार्ट कृषि समाधान प्रदाता; पशु चारा व्यवसाय; कृषि तकनीक; दूरसंचार और कॉल सेंटर सेवाएं।

कंपनी ग्रीन सिम, इफको किसान कृषि मोबाइल ऐप, किसान कॉल सेंटर सेवाएं आदि जैसी सेवाएं प्रदान करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!