लाइव न्यूज़ :

केसोराम इंडस्ट्रीज ने रेयॉन फैक्टरी में कामकाज रोका

By भाषा | Updated: June 22, 2021 16:17 IST

Open in App

कोलकाता, 22 जून बी के बिड़ला समूह की कंपनी केसोराम इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने मांग में आई गिरावट के कारण मंगलवार को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में अपनी रेयान फैक्ट्री में काम रोक दिया।

कंपनी प्रबंधन ने अगली सूचना तक काम पर रोक के लिए कोविड-19 के कारण उत्पन्न व्यवधान के कारण मांग में आई कमी को जिम्मेदार ठहराया।

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हमें काम पर रोक जारी करना पड़ा क्योंकि कोविड-19 स्थिति के कारण इस उत्पाद की कोई मांग नहीं है। अगर हम काम जारी रखते हैं तो हमारा नुकसान मौजूदा नुकसान से तीन गुना हो जाएगा।’’

घाटे में चल रहे रेयान प्लांट में कंपनी में 2,500 लोगों को रोजगार मिला हुआ है। तैयार उत्पादों का उपयोग कपड़ा और कपड़े से बने सजावटी सामानों के विनिर्माण में किया जाता है। महामारी के कारण वस्त्रों की मांग में भारी कमी आई है।

कंपनी की आय में रेयॉन डिवीजन का योगदान नगण्य है।कंपनी पर 1,900 करोड़ रुपये का कर्ज है और वह इसके कम करने का प्रयास कर रही है।

केसोराम रेयॉन की स्थापना वर्ष 1959 में हुई थी। यह प्रभाग गुणवत्तायुक्त विस्कोस रेयान फिलामेंट यार्न (वीएफवाई), सेल्यूलोज पारदर्शी कागज का निर्माण करता है और इसकी एक रासायन विनिर्माण इकाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम