लाइव न्यूज़ :

खुदरा दुकानों की संख्या बढ़ाएगी कल्याण ज्वेलर्स, 14 नए शोरूम खोलेगी

By भाषा | Updated: March 30, 2021 20:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मार्च आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के बाद कल्याण ज्वेलर्स अपनी खुदरा पहुंच का विस्तार करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि 2021-22 की पहली तिमाही में वह अपनी खुदरा पहुंच 13 प्रतिशत बढ़ाएगी और 24 अप्रैल को 14 नए शोरूम खोलेगी।

इन नए शोरूम के बाद कंपनी की उपस्थिति 151 स्थानों पर हो जाएगी।

कल्याण ज्वेलर्स ने बयान में कहा कि उसने हाल में आईपीओ से 1,175 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसमें से ज्यादातर राशि का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी बढ़ाने के लिए किया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि ब्रांड पहली तिमाही में अपनी कार्यशील पूंजी को 500 करोड़ रुपये बढ़ाएगा।

खुदरा विस्तार के बारे में कंपनी ने कहा कि उसकी योजना पहली श्रेणी के शहरों में अपने मौजूदा परिचालन का विस्तार करने की है। इसके अलावा वह दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में मध्यम आकार के शोरूम खोलेगी।

कंपनी की योजना पहली श्रेणी के शहरों में एक फ्लैगशिप शोरूम के साथ पांच नए आउटलेट खोलने की है।

कंपनी ने कहा कि एक और फ्लैगशिप शोरूम चेन्नई में खोला जाएगा। इसके अलावा कंपनी दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद में भी ब्रांड की पहुंच को मजबूत करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

भारतParliament Special Session 2026: आज से विशेष सत्र शुरू, सदन में हंगामे की आहट, जानें कौन से मुद्दे अहम

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम