लाइव न्यूज़ :

जेएसपीएल का कच्चे इस्पात का उत्पादन जुलाई में आठ प्रतिशत बढ़कर 6.5 लाख टन

By भाषा | Updated: August 5, 2021 11:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अगस्त जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) ने बृहस्पतिवार को कहा कि जुलाई 2021 में उसका इस्पात उत्पादन आठ प्रतिशत बढ़कर 6.5 लाख टन (एलटी) हो गया।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने 2020 के इसी महीने में 6.03 लाख टन कच्चे इस्पात का उत्पादन किया था।

इस साल जुलाई में कंपनी की बिक्री भी पांच प्रतिशत की वृद्धि के साथ 6.7 लाख टन हो गई, जबकि पिछले साल जुलाई में 6.4 लाख टन की बिक्री हुई थी।

जेएसपीएल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों से ज्यादा हाजिर मांग के कारण कुल बिक्री मात्रा में निर्यात का हिस्सा 40 प्रतिशत से अधिक है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक वी आर शर्मा ने कहा, "कोविड की दूसरी लहर से जुड़ी बाधाओं के बावजूद, हम वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अपने वार्षिक लक्ष्य 82.5 लाख टन को हासिल करने की राह पर हैं। इसके अलावा, हम कोविड मामलों में कमी देख रहे हैं, जिससे उद्योग और हमारे ग्राहकों को एक बड़ी राहत मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

भारत24 घंटे में जवाब दें?, पीएम मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस

भारतबंगाल में 200 सीटें जीतेंगे?,  हिमंत बिस्व सरमा ने कहा-ममता दीदी पूरी तरह घबराई हुई हैं, पीएम मोदी को गाली दे रही, वीडियो

क्रिकेटमुझे आज भी बुरा लगता, मुझे माफ करना बॉस?, आखिर क्यों रोहित शर्मा से माफी मांगे कृष्णमाचारी श्रीकांत?

भारततमिलनाडु-पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः 1,072.13 करोड़ रुपये की नकदी, नशीले पदार्थ और प्रलोभन सामग्री और 4049176 लीटर शराब जब्त

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम