लाइव न्यूज़ :

किफायती स्मार्टफोन बनाने के लिए जियो के साथ मिलकर काम जारी: पिचाई, गूगल सीईओ

By भाषा | Updated: May 27, 2021 12:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मई गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने गुरुवार को कहा कि कंपनी एक किफायती स्मार्टफोन बनाने के लिए जियो के साथ मिलकर काम कर रही है।

गूगल ने पिछले साल 33,737 करोड़ रुपये में जियो प्लेटफॉर्म्स की 7.7 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी। दोनों कंपनियों ने एक किफायती स्मार्टफोन बनाने के लिए एक वाणिज्यिक समझौता भी किया था।

पिचाई ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र के चुनिंदा पत्रकारों के साथ आभासी कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘हम एक किफायती फोन बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और हम उनके (जियो) के साथ काम कर रहे हैं।’’

हालांकि, उन्होंने इस फोन को पेश किए जाने की संभावित तारीख और कीमत के बारे में नहीं बताया।

सस्ती डेटा दरों के साथ ही किफायती स्मार्टफोन की उपलब्धता से देश भर में अधिक लोगों तक इंटरनेट की पहुंच बनाने में मदद मिल सकती है।

जियो प्लेटफॉर्म्स में गूगल का निवेश ‘गूगल फॉर इंडिया डिजिटाइजेशन फंड’ का हिस्सा था जिसकी घोषणा पिछले साल की गई थी।

पिचाई ने गुरुवार को कहा, ‘‘गूगल अपने 10 अरब अमेरिकी डॉलर के भारतीय डिजिटाइजेशन फंड (आईडीएफ) से निवेश के नए अवसरों की भी तलाश कर रही है और इस साल के अंत में कुछ घोषणाएं की जाएंगी।’’

पिचाई ने कहा कि महामारी ने लोगों के जीवन में प्रौद्योगिकी के महत्व को रेखांकित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस