लाइव न्यूज़ :

जेआईएल मामला: सुरक्षा समूह की घर खरीदारों से अपील, कहा कंपनी को प्राथमिकता मिलनी चाहिए

By भाषा | Updated: May 27, 2021 16:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मई सुरक्षा समूह ने जेपी इंफ्राटेक के अधिग्रहण की अपनी बोली को कानूनी रूप से वैध और बेहतर बताते हुए घर खरीदारों से उसके प्रस्ताव का समर्थन करने और उसे तथा

एनबीसीसी को नये प्रस्ताव जमा करने के लिए और समय देने से जुड़े प्रस्ताव के खिलाफ वोट डालने की अपील की।

सुरक्षा एआरसी के प्रबंध निदेशक और सीईओ आलोक दवे ने यूट्यूब पर डाले गए एक वीडियो संदेश के जरिए उन 20,000 घर खरीदारों तक पहुंचने की कोशिश की जिनका जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड (जेआईएल) में निवेश अटका पड़ा है।

उन्होंने कहा कि कंपनी प्रतिस्पर्धा से नहीं डरती और खरीदारों से कहा कि "हम आपके लिए पहली पंसद होने चाहिए न कि एक अतिरिक्त विकल्प।"

सुरक्षा समूह और एनबीसीसी से नयी बोलियां मंगाने न मंगाने के मुद्दे पर मतदान की प्रक्रिया गुरुवार को शुरू हो गयी। वीडियो संदेश बुधवार को डाला गया।

दवे ने रिणदाताओं के साथ अपनी चर्चा के आधार पर कहा कि बैंक प्रस्ताव के पक्ष में हैं और वे एक ऐसी योजना के लिए वोट डालेंगे जो कानून के अनुरूप हो और गुण-दोष के आधार पर उनके लिए बेहतर हो।

गत 24 मई को रिणदाताओं की समिति (सीओसी) ने सुरक्षा समूह की बोली पर मतदान की प्रक्रिया टाल दी थी। उसने इस बात के लिए 27-28 मई को मतदान कराने का भी फैसला किया कि दोनों दावेदारों - एनबीसीसी और सुरक्षा समूह को अपनी संशोधित और अंतिम बोलियां देने के लिए और समय दिया जाए या न दिया जाए।

अगर मतदाता दोनों कंपनियों को और समय देने के खिलाफ वोट डालते हैं तो सुरक्षा समूह के प्रस्ताव पर अगले सप्ताह मतदान किया जाएगा।

दवे ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद से दो माह का समय पहले ही निकल चुका है, ऐसे में ‘‘सभी चीजों को फिर से क्यों खोलना है ... आगे और समय क्यों?’’

उन्होंने कहा कि सुरक्षा समूह ने अपने दिये गये प्रस्ताव में घर खरीदारों और रिणदाताओं की सभी मांगों को शामिल किया है। दवे ने आगे कहा कि कंपनी ने 250 करोड़ रुपये की इक्विटी पहले रख रही है और 42 माह के भीतर 20 हजार फ्लैट तैयार करने के लिये 3,000 करोड़ रुपये का निर्माण वित्त जुटाने की व्यवसथा कर रही है। काम पूरा करने के लिये कुल 6,000 करोड़ रुपये के निवेश का अनुमान है। ‘‘समय पर काम पूरा करने के लिये धन सबसे अहम कच्चा माल है जिसकी व्यवसथा की जानी है और हम वह धन लाये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

भारतParliament Special Session 2026: आज से विशेष सत्र शुरू, सदन में हंगामे की आहट, जानें कौन से मुद्दे अहम

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम