लाइव न्यूज़ :

वेदांता की खानों में जेसीसीएम ने विवाद निपटान प्रावधानों का उल्लंघन किया : मध्यस्थता न्यायाधिकरणए

By भाषा | Updated: July 12, 2021 19:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई वेंदांता समूह के जाम्बिया (अफ्रीका) संबंधी कारोबार के मामले में एक मध्यस्थता न्यायाधिकरण ने आशिंक अंतिम फैसले में व्यवस्था दी है कि तांबे का कारोबार करने वाली जाम्बिया की कंपनी जेडसीसीएम ने वेदांता रिसोर्सेज की कोंकोला कॉपर माइन्स (केसीएम) के शेयरधारक करार में विवाद निपटान प्रावधानों का उल्लंघन किया है। खनन समूह ने सोमवार को यह जानकारी दी।

केसीएम में धातु एवं एवं खनन कंपनी वेदांता रिसोर्सेज की 79.4 प्रतिशत हिस्सेदारी और जाम्बिया सरकार की 20.6 प्रतिशत हिस्सेदारी है जो उसने खनन निवेश कंपनी जेडसीसीएम-आईएच के जरिये ले रखी है।

वेदांता और जाम्बिया के बीच केसीएम को लेकर लंदन में मध्यस्थता मामला चल रहा है। इसकी शुरुआत सरकार द्वारा वेदांता पर लाइसेंस शर्तों को पूरा नहीं करने के आरोप के साथ हुई थी। सरकार का कहना था कि वेदांता ने निवेश के अपने वादे को भी पूरा नहीं किया है।

वेदांता ने इससे पहले केसीएम द्वारा लाइसेंस शर्तों को तोड़ने के आरोपों का खंडन कियाा था।

मध्यस्थता न्यायाधिकरण ने हाल में इस मामले में आंशिक रूप से अंतिम व्यवस्था देते हुए कहा कि जेसीसीएम ने इसका उल्लंघन किया है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज को भेजी सूचना में वेदांता ने कहा कि जेसीसीएम ने उसके, वेदांता तथा जाम्बिया सरकार के बीच शेयरधारक करार का उल्लंघन किया है।

न्यायाधिकरण ने कहा कि इस उल्लंघन की भरपाई करने को जेसीसीएम तत्काल याचिका और संशोधित याचिका वापस ले और अस्थायी परिसमापक को ‘मुक्त’ किया जाए।

इससे पहले जाम्बिया की एक अदालत ने सरकार की ओर से नियुक्त अस्थायी परिसमापक की सुनवाई पर रोक लगा दी थी। यह सुनवाई केसीएम की इकाई के विभाजन तथा तथा संपत्तियों की बिक्री के लिए होनी थी।

वेदांता ने कहा कि केसीएम की परिसमापन की प्रक्रिया पर स्थगन से वेदांता तथा जाम्बिया सरकार को मध्यस्थता पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती