लाइव न्यूज़ :

Jalna-Mumbai Vande Bharat Train: जालना-मुंबई वंदे भारत ट्रेन, पूरी दूरी तय करने में छह घंटे 50 मिनट का समय लगेगा, जानें कहां-कहां ठहराव, क्या है फेयर, सप्ताह में 6 दिन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2023 11:51 IST

Jalna-Mumbai Vande Bharat Train: नांदेड डिवीजन के मंडल रेलवे प्रबंधक(डीआरएम) नीति सरकार ने संवाददाताओं से कहा कि यह सेवा छत्रपति संभाजीनगर, जालना, नासिक जैसे शहरों को ठाणे और मुंबई जैसे क्षेत्रों से जोड़ेगी।

Open in App
ठळक मुद्देजालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इस नयी रेल सेवा की शुरुआत करेंगे।अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर एक समारोह को संबोधित करते हुए आठ कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।बुधवार को छोड़कर इस ट्रेन का परिचालन हर दिन होगा।

Jalna-Mumbai Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को यानी आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इस नयी रेल सेवा की शुरुआत करेंगे।

मध्य रेलवे (सीआर) ने यह जानकारी दी मध्य रेलवे ने कहा कि प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश में पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर एक समारोह को संबोधित करते हुए आठ कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। गाड़ी संख्या 02705 जालना-मुंबई वंदे भारत ट्रेन मराठवाड़ा शहर से पूर्वाह्न 11 बजे प्रस्थान करेगी और शाम 6:45 बजे मुंबई पहुंचेगी।

मध्य रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक ट्रेन मुंबई पहुंचने से पहले पूर्वाह्न 11:55 बजे छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व में औरंगाबाद), अपराह्न 1:44 बजे मनमाड जंक्शन, अपराह्न 2:44 बजे नासिक रोड, शाम 5.06 बजे कल्याण जंक्शन, शाम 5.28 बजे ठाणे और शाम 5.50 बजे दादर पर रुकेगी।

सीआर ने बताया कि एक जनवरी से ट्रेन का नियमित परिचालन होगा और यह अपराह्न 1:10 बजे सीएसएमटी से रवाना होगी और रात 8:30 बजे जालना पहुंचेगी। वहीं दो जनवरी से यह सुबह 5:05 बजे जालना से रवाना होगी और पूर्वाह्न 11:55 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। हालांकि, रेलवे की ओर से किराये का विवरण नहीं दिया गया है।

बुधवार को छोड़कर इस ट्रेन का परिचालन हर दिन होगा। नांदेड डिवीजन के मंडल रेलवे प्रबंधक(डीआरएम) नीति सरकार ने संवाददाताओं से कहा कि यह सेवा छत्रपति संभाजीनगर, जालना, नासिक जैसे शहरों को ठाणे और मुंबई जैसे क्षेत्रों से जोड़ेगी।

सरकार ने कहा, ‘‘इस सेवा से जालना में राजूर गणपति मंदिर, छत्रपति संभाजीनगर में अजंता एवं एलोरा गुफाओं तथा मनमाड के पास शिरडी के साथ ग्रिशनेश्वर ज्योतिर्लिंग जैसे स्थलों के लिए यात्रा को बढ़ावा मिलेगा। 530 सीट वाली इस ट्रेन को पूरी दूरी तय करने में छह घंटे 50 मिनट का समय लगेगा।’’

टॅग्स :Vande Bharatमहाराष्ट्रMaharashtraमुंबईनरेंद्र मोदीएकनाथ शिंदेअजित पवारदेवेंद्र फड़नवीसDevendra Fadnavis
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां