लाइव न्यूज़ :

इरडा ने स्वास्थ्य, साधारण बीमा कंपनियों से अप्रैल से मानक दुर्घटना उत्पाद पेश करने को कहा

By भाषा | Updated: February 26, 2021 16:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 फरवरी बीमा नियामक इरडा ने साधारण और स्वास्थ्य बीमा कंपनियों से अपने ग्राहकों को व्यक्तिगत दुर्घटना के मानक और सरल उत्पाद उपलब्ध कराने को कहा है।

बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने कहा कि बाजार में विभिन्न प्रकार के व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा उत्पाद हैं। प्रत्येक उत्पाद की अपनी विशेषताएं और खासियत हैं। ऐसे में जो व्यक्ति पॉलिसी लेना चाहता है, उसे उपयुक्त उत्पाद चुनने में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

इरडा ने कहा कि उसने मानक दुर्घटना कवर को लेकर बीमा कंपनियों के लिये दिशानिर्देश जारी किया है।

नियामक ने कहा, ‘‘पूरे उद्योगों में साझा कवरेज और एक जैसी पॉलिसी के लक्ष्य को लेकर प्राधिकरण ने सभी साधारण और स्वास्थ्य बीमा कंपनियों के लिये यह अनिवार्य किया है कि वे व्यक्तिगत दुर्घटना उत्पाद को लेकर मानक उत्पाद पेश करेंगे।’’

इरडा के अनुसार उत्पाद का नाम सरल सुरक्षा बीमा होना चाहिए। उसके बाद उसमें संबंधित बीमा कंपनी का नाम हो। इसके अलावा किसी भी दस्तावेज में कोई अन्य नाम नहीं होना चाहिए।

साधारण और स्वास्थ्य बीमा कंपनियां इन उत्पादों की पेशकश एक अप्रैल, 2021 से करेंगी।

इरडा ने कहा कि उत्पाद में न्यूनतम 2.5 लाख रुपये और अधिकतम 1.0 करोड़ रुपये का बीमा कवर होना चाहिए। बीमा कवर 50,000 रुपये के गुणक में होगा।

बीमा कंपनियां इससे भी कम या ज्यादा का दुर्घटना बीमा कवर दे सकती हैं, पर उसका नाम वही रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती