लाइव न्यूज़ :

बाजार में तेजी के बीच निवेशकों की संपत्ति 3.96 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

By भाषा | Updated: December 8, 2021 19:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी के बीच बुधवार को निवेशकों की संपत्ति में 3.96 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई।

सेंसेक्स बुधवार को 1,016.03 अंक की बढ़त के साथ 58,649.68 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स में शामिल दो कंपनियों को छोड़कर बाकी के शेयर लाभ में रहे।

नीतिगत ब्याज दरें अपरिवर्तित रखने के रिजर्व बैंक के फैसले और ओमीक्रोन के ज्यादा घातक न होने के बारे में आई खबरों से बाजार को मजबूती मिली और निवेशकों को इसका भरपूर फायदा हुआ।

बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण लगातार दूसरे दिन बढ़कर 2,64,15,418.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस तरह मंगलवार की तुलना में बुधवार को निवेशकों की पूंजी में 3.96 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी रही। पिछले कारोबारी दिवस पर इन कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,60,18,494.21 करोड़ रुपये रहा था।

निवेशकों की पूंजी बीएसई में कारोबार के शुरुआती सत्र में ही तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गई।

बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, 224 कंपनियों के शेयर अपने 52 सप्ताह के उच्चस्तर पर बंद हुए। वहीं 396 ने अपनी ऊपरी सर्किट सीमा को छू लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा की बग़ावत के बाद AAP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पंजाब 7 बाग़ी सांसदों को कभी माफ़ नहीं करेगा'

भारतVIDEO: चुनाव के बाद फिर खून-खराबा होगा!, अधीर रंजन का बड़ा बयान...

भारतराघव चड्ढा का दावा: AAP के दो-तिहाई राज्यसभा सांसद BJP में शामिल हो रहे हैं, यहाँ देखें बाग़ी नेताओं की पूरी सूची

भारतVIDEO: कोलकाता रैली में मोदी का सख्त संदेश, 'अब हर अपराधी का हिसाब होगा!'

भारत'भर्ती घोटाला चोलबे न', बंगाल में गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा