लाइव न्यूज़ :

Gold ETF में निवेश जुलाई में 40% घटकर 1,256 करोड़ रुपये

By संदीप दाहिमा | Updated: August 12, 2025 18:37 IST

गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में निवेश जुलाई में इससे पिछले महीने के मुकाबले 40 प्रतिशत घटकर 1,256 करोड़ रुपये रहा। सोने की ऊंची कीमतों, खासकर शुल्क से जुड़ी खबरों को लेकर चिंताओं के कारण इसमें कमी आई। इस गिरावट के बावजूद, जुलाई के आंकड़े लगातार तीसरे महीने सकारात्मक निवेश को दर्शाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देGold ETF में निवेश जुलाई में 40% घटकर 1,256 करोड़ रुपये

Investment in Gold ETF: गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में निवेश जुलाई में इससे पिछले महीने के मुकाबले 40 प्रतिशत घटकर 1,256 करोड़ रुपये रहा। सोने की ऊंची कीमतों, खासकर शुल्क से जुड़ी खबरों को लेकर चिंताओं के कारण इसमें कमी आई। इस गिरावट के बावजूद, जुलाई के आंकड़े लगातार तीसरे महीने सकारात्मक निवेश को दर्शाते हैं। जर्मिनेट इन्वेस्टर सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संतोष जोसेफ ने कहा कि पिछले दो वर्षों में मजबूत प्रदर्शन के बावजूद इस वक्त निवेशकों के लिए सोने की चाल का अनुमान लगाना मुश्किल है। इस बात को लेकर चिंता लगातार बढ़ रही है कि क्या निवेशक ऊंचे स्तरों पर खरीदारी जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा, ''कई निवेशक बचाव के तौर पर सोने में कुछ निवेश करना चाहते हैं, लेकिन मौजूदा कीमतों को देखते हुए वे सतर्क बने हुए हैं।'' एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार जुलाई में गोल्ड ईटीएफ में 1,256 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ, जो जून में दर्ज 2,081 करोड़ रुपये से कम है। इस साल जनवरी-जुलाई के दौरान गोल्ड ईटीएफ में कुल 9,277 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ है। इससे पता चलता है कि पोर्टफोलियो में रणनीतिक आवंटन के रूप में इसकी भूमिका बढ़ रही है। मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के वरिष्ठ विश्लेषक (प्रबंधक अनुसंधान) नेहल मेश्राम ने कहा कि लगातार मांग, अस्थिर वैश्विक ब्याज दरों और भू-राजनीतिक जोखिमों सहित दीर्घकालीन वृहद अनिश्चितताओं के बीच सोने को लेकर रुचि बनी हुई है। 

टॅग्स :गोल्ड रेटसोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 16 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारGold Rate Today: राहत की खबर?, चांदी 21,600 रुपये टूटी, सोना 3,200 रुपये लुढ़का

कारोबारज्वेलरी इंडस्ट्री काे ₹300000 कराेड़ का झटका लगेगा?, 20 उद्याेग पर असर और नौकरी खत्म होने के आसार?, पीएम की साेना न खरीदने की अपील पर बाेले ज्वेलर्स

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 13 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां