लाइव न्यूज़ :

अपशिष्ट से ऊर्जा उत्पादन की ‘बायोमिथेनेशन’ परियोजनाओं के लिये ब्याज सहायता योजना शुरू

By भाषा | Updated: August 10, 2021 21:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) ने मंगलवार को कहा कि उसने अपशिष्ट से ऊर्जा पैदा करने की नवोन्मेषी ‘बायोमिथेनेशन’ परियोजनाओं के लिये संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (यूएनआईडीओ) और वैश्विक पर्यावरण सुविधा (जीईएफ) के साथ गठजोड़ कर कर्ज ब्याज सहायता योजना शुरू की है।

‘बायोमिथेनेशन’ एक जैविक क्रिया है जिसमें कार्बनिक अपशिष्टों को हवा की अनुपस्थिति में सूक्ष्म जीवों की सहायता से बॉयोगैस में परिवर्तित करते हैं।

औद्योगिक जैविक अपशिष्ट-से-ऊर्जा बनाने की बायोमिथेनेशन परियोजनाएं आम तौर पर पूंजी गहन और अपशिष्ट की उपलब्धता समेत परिचालन लागत तथा राजस्व के हिसाब से वित्तीय रूप से संवेदनशील होती हैं।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘एमएनआरई ने यूएनआईडीओ और जीईएफ के साथ मिलकर नवोन्मेषी औद्योगिक जैविक अपशिष्ट से ऊर्जा उत्पाद की बॉयोमिथेनेशन परियोजना के प्रदर्शन को लेकर और व्यापार मॉडल के लिये कर्ज ब्याज सहायता योजना शुरू की है...।’’

इसमें कहा गया है कि ऐसी परियोजनाओं में नवोन्मेष से ऊर्जा उत्पादन में सुधार होगा और ऊर्जा उत्पादन लागत में कमी आएगी। लेकिन स्थापना के स्तर पर शुरू में परियोजना लागत बढ़ सकती है। हालांकि परियोजना के जीवन काल के दौरान परिचालन लागत में कमी आएगी आएगी और आय बढ़ेगी।

इस दौरान जैविक अपशिष्ट को लेकर जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) आधारित अपशिष्टों की उपलब्धता के बारे में जानकारी देने वाला उपकरण भी पेश किया गया। इसे जीईएफ-एमएनआरई-यूएनआईडीओ परियोजना के तहत विकसित किया गया है।

यह उपकरण जिला स्तर पर शहरी तथा औद्योगिक जैविक अपशिष्टों और उसके ऊर्ज उत्पादन क्षमता अनुमान को बताता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती