लाइव न्यूज़ :

इंटेल अनुसंधान अवसंरचना को बढ़ावा देने के लिए 100 डेटा-केंद्रित प्रयोगशाला स्थापित करेगी

By भाषा | Updated: October 21, 2021 20:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली कंपनी इंटेल ने देश में अनुसंधान अवसंरचना को बढ़ावा देने के लिए अगले एक साल में डेटा केंद्रित प्रयोगशालाएं स्थापित करने को लेकर 100 विश्वविद्यालयों और इंजीनियरिंग संस्थानों के साथ साझेदारी की योजना बनायी है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

प्रयोगशाला को इंटेल के उन्नति कार्यक्रम के तहत स्थापित किया जाएगा। इसका उद्देश्य सभी स्तरों पर शैक्षणिक संस्थानों के लिए प्रौद्योगिकी अवसंरचना तक पहुंच को व्यापक बनाना है।

इंटेल एक ज्ञान और प्रौद्योगिकी भागीदार के रूप में योगदान देगा, जबकि शैक्षणिक संस्थानों को प्रयोगशाला का खर्च वहन करना होगा।

इंटेल इंडिया की प्रमुख और इंटेल फाउंड्री सर्विसेज की उपाध्यक्ष निवृति राय ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘शुरुआत में, हम एक वर्ष में 100 प्रयोगशालाएं स्थापित करने की सोच रहे हैं। एक बार जब हम 100 प्रयोगशालाएं पूरी कर लेते हैं, तो हम और बड़े लक्ष्य हासिल करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत"एनडीए के लिए काला दिन", महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

भारतमिडिल ईस्ट युद्ध के असर के बावजूद ट्यूलिप गार्डन में इस साल 30 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने लगाई हाजिरी

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस