लाइव न्यूज़ :

अमेरिका-ईरान युद्धः राहत की खबर, रविवार को भी गैस सिलेंडर करें बुक और होम डिलीवरी जारी

By मुकेश मिश्रा | Updated: March 14, 2026 16:22 IST

indore US-Iran war:कदम अमेरिका-ईरान संघर्ष से उत्पन्न अनिश्चितता के बीच ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया है, जहां वैश्विक तेल कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसभी सेल्स ऑफिसरों को निर्देश दिए गए हैं कि रविवार को कोई भी एजेंसी बंद न हो।जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से शांतिपूर्ण बुकिंग की अपील की है।गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी सामान्य दिनों जैसी जारी रहेगी।

indore:अमेरिका और ईरान के बीच तनावपूर्ण युद्ध की स्थिति के वैश्विक प्रभावों को ध्यान में रखते हुए इंदौर जिला प्रशासन ने गैस आपूर्ति व्यवस्था को बाधित न होने देने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है। रविवार को सभी गैस एजेंसियों के कार्यालय खुले रहेंगे और गैस बुकिंग व रिफिल का कार्य सामान्य दिनों की तरह जारी रहेगा।कलेक्टर शिवम वर्मा के सख्त निर्देशों पर अमल करते हुए जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल. मारू ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में उथल-पुथल के बीच घरेलू गैस सप्लाई चेन को मजबूत रखना जरूरी है। सभी सेल्स ऑफिसरों को निर्देश दिए गए हैं कि रविवार को कोई भी एजेंसी बंद न हो।

एजेंसी संचालकों और उनकी टीमों को पूर्ण क्षमता से काम करने, मानव संसाधन, वाहनों और अन्य व्यवस्थाओं की योजना आज ही तैयार करने को कहा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आपात स्थिति में रविवार को भी गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी सामान्य दिनों जैसी जारी रहेगी।

इससे सोमवार को बैकलॉग न जमा हो और उपभोक्ताओं को परेशानी न हो। गैस प्लांट भी रविवार को पूरी तरह क्रियाशील रहेंगे। यह कदम अमेरिका-ईरान संघर्ष से उत्पन्न अनिश्चितता के बीच ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया है, जहां वैश्विक तेल कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है। जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से शांतिपूर्ण बुकिंग की अपील की है।

टॅग्स :एलपीजी गैसइंदौरमध्य प्रदेशईरानअमेरिकाइजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?