लाइव न्यूज़ :

भारत का वाहन निर्यात 2020 में 18.87 प्रतिशत कम हुआ: सिआम

By भाषा | Updated: January 14, 2021 19:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जनवरी कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित वर्ष 2020 में भारत से वाहनों का निर्यात 18.87 प्रतिशत कम हो गया। वाहन विनिर्माता कंपनियों के संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सिआम) के आंकड़ों में इसकी जानकारी मिली।

सिआम ने कहा कि पिछले साल भारत से 38,65,138 वाहनों का निर्यात किया गया, जबकि 2019 में 47,63,960 वाहनों का निर्यात किया गया था।

वाहनों के निर्यात में गिरावट आने का एक मुख्य कारण यात्री वाहनों का निर्यात कम हो जाना रहा। इस दौरान यात्री वाहनों का निर्यात साल भर पहले की 7,06,159 इकाइयों की तुलना में 39.38 प्रतिशत घटकर 4,28,098 इकाइयों पर आ गया।

इस दौरान यात्री कारों का निर्यात 47.89 प्रतिशत घटकर 2,76,808 इकाइयों पर आ गया। 2019 में 5,31,226 यात्री कारों का निर्यात किया गया था। यूटिलिटी वाहनों का निर्यात भी इस अवधि में 1,71,440 इकाइयों की तुलना में 12.60 प्रतिशत कम होकर 1,49,842 इकाइयों पर आ गया।

निर्यात में प्रमुख योगदान देने वाले एक अन्य खंड दोपहिया में भी गिरावट देखने को मिली। इसका निर्यात 34,52,483 इकाइयों से 12.92 प्रतिशत कम होकर 30,06,589 इकाइयों पर आ गया। स्कूटरों का निर्यात 3,72,025 इकाइयों से 37.28 प्रतिशत गिरकर 2,33,327 इकाइयों पर आ गया।

मोटरसाइकिल का निर्यात भी 2020 में 9.87 प्रतिशत घटकर 27,64,301 इकाई रहा, जो 2019 में 30,67,153 इकाई था।

इसी तरह, 2019 में 5,29,454 इकाइयों के निर्यात की तुलना में तीन-पहिया वाहनों का निर्यात 27.71 प्रतिशत कम होकर 3,82,756 इकाइयों पर आ गया।

सिआम ने कहा कि कुल वाणिज्यिक वाहनों का निर्यात 2019 की 70,702 इकाइयों की तुलना में 2020 में 36.80 प्रतिशत घटकर 44,687 इकाई रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

भारतParliament Special Session 2026: आज से विशेष सत्र शुरू, सदन में हंगामे की आहट, जानें कौन से मुद्दे अहम

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम