लाइव न्यूज़ :

देश का निर्यात दिसंबर में 0.8 प्रतिशत घटा, व्यापार घाटा बढ़कर 15.71 अरब डॉलर पर

By भाषा | Updated: January 2, 2021 13:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जनवरी देश का निर्यात दिसंबर, 2020 में 0.8 प्रतिशत घटकर 26.89 अरब डॉलर रह गया। यह लगातार तीसरा महीना है जबकि निर्यात में गिरावट आई है। पेट्रोलियम, चमड़ा और समुद्री उत्पाद क्षेत्र के कमजोर प्रदर्शन से निर्यात का आंकड़ा नीचे आया है।

वाणिज्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी शुरुआती आंकड़ों के अनुसार दिसंबर में आयात 7.6 प्रतिशत बढ़कर 42.6 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे व्यापार घाटा बढ़कर 15.71 अरब डॉलर हो गया।

दिसंबर, 2019 में देश का निर्यात 27.11 अरब डॉलर और आयात 39.5 अरब डॉलर रहा था। नवंबर, 2020 में निर्यात में 8.74 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर की अवधि में देश का वस्तुओं का निर्यात 15.8 प्रतिशत घटकर 200.55 अरब डॉलर रहा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में निर्यात का आंकड़ा 238.27 अरब डॉलर रहा था।

चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह में आयात 29.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 258.29 अरब डॉलर पर आ गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में आयात 364.18 अरब डॉलर रहा था।

मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘दिसंबर, 2020 में भारत शुद्ध आयातक रहा। इस दौरान व्यापार घाटा 15.71 अरब डॉलर रहा। दिसंबर, 2019 में व्यापार घाटा 12.49 अरब डॉलर रहा था। इस तरह व्यापार घाटा 25.78 प्रतिशत बढ़ा है।’’

दिसंबर, 2020 में कच्चे तेल का आयात 10.37 प्रतिशत घटकर 9.61 अरब डॉलर रह गया। चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह अप्रैल-दिसंबर में तेल आयात 44.46 प्रतिशत घटकर 53.71 अरब डॉलर रहा है।

समीक्षाधीन महीने में खली का निर्यात 192.60 प्रतिशत, लौह अयस्क का 69.26 प्रतिशत, कालीन का 21.12 प्रतिशत, फार्मास्युटिकल्स का 17.44 प्रतिशत, मसालों का 17.06 प्रतिशत, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का 16.44 प्रतिशत, फलों और सब्जियों का 12.82 प्रतिशत और रसायन का 10.73 प्रतिशत बढ़ा है।

इसके अलावा सूची धागे/कपड़े, हथकरघा उत्पादों का निर्यात 10.09 प्रतिशत बढ़ा। चावल निर्यात में 8.60 प्रतिशत, मांस, डेयरी और पॉल्ट्री उत्पादों के निर्यात में 6.79 प्रतिशत, रत्न एवं आभूषणों के निर्यात में 6.75 प्रतिशत, चाय में 4.47 प्रतिशत तथा इंजीनियरिंग सामान के निर्यात में 0.12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

वहीं दूसरी ओर पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात में 40.47 प्रतिशत, तिलहन में 31.80 प्रतिशत, चमड़ा और चमड़ा उत्पाद में 17.74 प्रतिशत, कॉफी में 16.39 प्रतिशत, सिलेसिलाए परिधान में 15.07 प्रतिशत, काजू में 12.04 प्रतिशत और तंबाकू में 4.95 प्रतिशत की गिरावट आई।

वहीं आयात की बात की जाए, तो दिसंबर, 2020 में दलहन आयात में 245.15 प्रतिशत की वृद्धि हुई। सोने का आयात 81.82 प्रतिशत, वनस्पति तेल का 43.50 प्रतिशत, रसायन का 23.30 प्रतिशत, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का 20.90 प्रतिशत, मशील टूल का 13.46 प्रतिशत, बहमूल्य रत्नों का 7.81 प्रतिशत तथा उर्वरक का आयात 1.42 प्रतिशत बढ़ा।

समीक्षाधीन महीने में चांदी, अखबारी कागज, परिवहन उपकरणों आदि के आयात में गिरावट आई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम