लाइव न्यूज़ :

Indian Stock Market: बाजार में आज दो बार सेंसेक्स 79,000 के हुआ पार, मार्केट में आई तेजी

By आकाश चौरसिया | Updated: June 27, 2024 13:28 IST

Share Market Update: मार्केट में आज दिन में दो बार सेंसेक्स ने अपने 79,000 लेवल को पार किया, इसके साथ अब उसने ऑल टाईम हाई का नया रिकॉर्ड बना लिया है। साथ ही निफ्टी का भी गुरुवार को बोलबाला रहा।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार को मार्केट में दिन में दो बार सेंसेक्स 79,000 के लेवल को किया पारनिफ्टी ने भी बनाई बढ़तनिवेशकों की शेयर बाजार में हुई बल्ले-बल्ले

Indian Stock Market: शेयर बाजार में आज मार्केट खुलने के बाद दिन में दो बार सेंसेक्स 79,000 के पार हुआ है। हालांकि, अभी सेंसेक्स 78,947.86 पर कारोबार कर रहा है। लगातार चौथे दिन गुरुवार को भी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स (Sensex) ने लगातार ये इतिहास रचा। दूसरी ओर निफ्टी भी 23,951.95 के पॉजिटिव लेवल पर चल रहा है, इसलिए माना जा रहा है आज का दिन निवेशकों के लिए अच्छा रहा। 

शेयर बाजार (Share Market) में तेजी का सिलसिला बना हुआ है। गुरुवार को मार्केट ओपन होने के साथ बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 78,674.25 की तुलना में थोड़ी गिरावट के साथ 78,758.67 के लेवल पर खुला। लेकिन, कुछ देर की सुस्ती के बाद कारोबार में अचानक उछाल आया और 150 से अंक से छलांग लगाते हुए सेंसेक्स ने 79,000 के लेवल को पार किया। साथ ही सेंसेक्स ने ऑल टाईम हाई लेवल छू लिया है। 

निफ्टी का भी रहा बोलबालासेंसेक्स की तरह ही निफ्टी ने भी बीते कारोबारी दिन की अपनी क्लोजिंग 23,868.80 से मामूली बढ़त लेते हुए 23,881.55 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत की, लेकिन फिर अचानक से इसमें भी उछाल आया और ये 23,974.70 के नए शिखर पर पहुंचने में  कामयाब हुआ।

इन शेयरों में तेजीरिलायंस, कोटक बैंक, एचयूएल, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, इंफी, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स ने शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार किया। इनसे आगे अल्ट्राटेक के शेयर निकल गए, जिन्होंने अपने पुराने लेवल से 3.16 फीसदी की बढ़त लेते हुए 11,502.35 रु पर कारोबार किया। साथ ही जेएसडबल्यू स्टील के शेयर में भी 1.53 फीसदी की तेजी आई और शेयर 933.45 रु पर ट्रेड करने लगा। 

टॅग्स :सेंसेक्सBSEनेशनल स्टॉक एक्सचेंजNSE Nifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां